व्लादिमीर पुतिन से मिले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कहा- 2024 में लोग आपको ही वोट करेंगे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को मास्को में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान…

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को मास्को में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूसी लोग अगले साल 2024 में होने वालेराष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन को ही वोट करेंगे। शी ने कहा कि मैं जानता हूं कि रूस में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। आपके नेतृत्व में रूस ने काफी प्रगति की है। मुझे यकीन है कि 2024 के रूसी राष्ट्रपति चुनाव में आपके लिए लोगो का भारी समर्थन जारी रहेगा। शी के बयान का अनुवाद होने के बाद पुतिन ने शी की आंखों में देखा और हल्की सी मुस्कान बिखेरी। शी ने पुतिन को एक प्रिय मित्र कहा। वहीं पुतिन ने मजाक में कहा कि वह चीन द्वारा हाल के दिनों में की गई प्रगति से ईर्ष्या रखते हैं।

Putin meet china president
पुतिन 2024 में राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगे?

पुतिन ने कहा कि चीन हाल के दिनों में काफी प्रगति कर रहा है और दुनिया भर के लोग रुचि रखते हैं कि वे क्या कर रहे हैं? यहां तक कि हम भी चीन के प्रति थोड़ी ईर्ष्या महसूस करते हैं। इस बीच, कुछ विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि शी के समर्थन का मतलब है कि पुतिन 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले चुनाव में उम्मीदवार होंगे।

पुतिन रूस के वर्तमान नेता हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा है कि क्या वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में फिर से हिल्सा लेंगें। हालांकि, रुसी प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा कि शी ने विशेष रूप से पुतिन के भाग लेने का उल्लेख नहीं किया हैं। जोसेफ स्टालिन के बाद से व्लादिमीर पुतिन रूस के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता हैं। व्लादिमीर पुतिन 1999 में बोरिस येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद सत्ता में आए थे।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्या कहा?

सोमवार को दोनों शक्तिशाली नेताओं के बीच बैठक हुई। इससे पहले पिछले साल सितंबर में दोनों नेता उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में मिले थे। जब से यूक्रेन विवाद शुरू हुआ है, तब से चीन रूस के साथ नो-लिमिट्स का दोस्ताना निभा रही है। उसने रूस की तरफ से युद्ध किए जाने की निंदा करने से इनकार कर दिया। वहीं, उसने खुद को एक तटस्थ देश के रूप में भी प्रस्तुत किया है। चीन का कहना है कि किसी भी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।

Related post

23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का चंद्रयान एक साथ पहुंचेगी चंद्र पर

23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का…

23 अगस्त 2023 यह तारीख मात्र भारत के लिए नहीं लेकिन दुनिया भर के देशों के लिए खास रहने वाली है।…
बगावत के बाद पहली बार पुतिन बोले, पश्चिमी देश रूसीयों को एक दूसरे के हाथ मरवाना चाहते हैं

बगावत के बाद पहली बार पुतिन बोले, पश्चिमी देश…

रूस में गृह युद्ध का संकट मंडरा रहा था। लेकिन पुतिन के पावर के आगे विद्रोह थम गया। प्राइवेट आर्मी वैगनर…
निजी सेना सिर्फ रूस ही नहीं, इन देशों के पास भी है, इस देश की सेना तो है सबसे खूंखार

निजी सेना सिर्फ रूस ही नहीं, इन देशों के…

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस की निजी सेना वैगनर ग्रुप ने विद्रोह कर दिया है। तख्तापलट के बाद रूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *