कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 9.17 लाख नए मतदाताओं में उत्साह

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इससे पहले 8 मई को चुनाव प्रचार थम गया था…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इससे पहले 8 मई को चुनाव प्रचार थम गया था और सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने सरकार बनाने का दावा किया है। सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। बूथों पर लंबी कतारों में वोटर्स को देखा जा रहा है। बता दें, मतदान के लिए कुल 58,282 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 28,866 शहरी इलाकों में हैं। इस बार 9.17 लाख नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Voting continues for 224 assembly seats in Karnataka

कर्नाटक में लोकसभा और विधानसभा सीटों की बात करें तो वर्तमान में कर्नाटक राज्य में लोकसभा की 28 और विधानसभा की 224 सीटें हैं। 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें अनुसूचित जाति और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वजुभाई वाला कर्नाटक के राज्यपाल हैं और विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

कर्नाटक में कुल 58282 मतदान केंद्र

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 28,866 शहरी क्षेत्रों में हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं की औसत संख्या 833 है। चुनाव आयोग ने कहा कि संवेदनशील बूथों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार 9.17 लाख नागरिक मतदान करेंगे। साथ ही पहली बार चुनाव आयोग ने 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के घर से वोट करने की व्यवस्था की है।

13 मई को आएगा परिणाम

बीजेपी ने कर्नाटक राज्य में 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने 223 उम्मीदवार उतारे हैं जबकि जेडीएस ने 207 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। कर्नाटक में 5.2 करोड़ मतदाताओं में से 9.17 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बुधवार, 10 मई को हो रहा है और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार राज्य में एंटी इनकंबैंसी फैक्टर देखे जा रहे हैं। कई सर्वे में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिखाया जा रहा है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *