• spiritual
  • November 6, 2023
  • No Comment
  • 1 minute read

कब है धनतेरस, 10 या 11 नवंबर को? दूर कर लें तिथि का कंफ्यूजन, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सुख समृद्धि और खुशहाली का त्योहार माना जाता है और इस दिन धन की…

कब है धनतेरस

हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सुख समृद्धि और खुशहाली का त्योहार माना जाता है और इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। हिंदू पांचांग के अनुसार, धनतेरस कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 10 नवंबर (शुक्रवार) को पड़ रही है।

पुरानी मान्यताओं का अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस का संबंध भगवान धन्वंतरी से है, जिनको देवताओं के वैद्य के रूप में पूजा जाता है। धनतेरस का संबंध लक्ष्मी जी के सचिव यानी कुबेर को माना जाता है। इस दिन धन की प्राप्ति के लिए भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं, इस साल 2023 में धनतेरस का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का शुभ मुहूर्त …

धनतेरस का शुभ मुहूर्त और शुभ योग

इस साल धनतेरस 10 नवंबर (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। इस बार धनतेरस कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:35 से प्रारंभ होकर 11 नवंबर दोपहर 1:57 मिनट तक इसका शुभ मुहूर्त रहेगा। इस बार का धनतेरस बेहद शुभ मानी जा रहा है, क्योंकि इस दिन हस्तनक्षत्र चंद्रमा शुक्र की युति से राशि योग्य और साथ ही शनि कुंभ में मार्गी होंगे। ऐसा माना जाता है कि हस्तनक्षत्र खरीददारी के लिए बेहद शुभ योग होता है। इस योग में व्यापारी खरीदारी भी कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 10 नवंबर दिन दोपहर 2:35 से लेकर 11 नवंबर को सुबह 6:40 तक बन रहा है। धनतेरस के मौके पर सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है।

धनतेरस में पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पांचांग के अनुसार, धनतेरस में पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर शाम 5:45 से प्रारंभ होकर 7:42 पर समाप्त होगा। इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी जी, गणेश जी, और कुबेर देवता, और धन्वंतरी देवी की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व होता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *