जेद्दा से 231 और भारतीयों का दल दिल्ली रवाना, अब तक 2400 भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया

सूडान में फंसे भारतीयों को जल्दी घर लाया जा रहा है। अब 231 और भारतीय जेद्दा से दिल्ली के लिए…

सूडान में फंसे भारतीयों को जल्दी घर लाया जा रहा है। अब 231 और भारतीय जेद्दा से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। हिंसाग्रस्त सूडान से अब तक 2400 भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है। सूडान में 72 घंटे का संघर्ष विराम है। ऐसे में भारत ज्यादा से ज्यादा लोगों को वापस लाने की कवायद में लगा हुआ है। सभी देश जल्द से जल्द अपने नागरिकों को निकालने में लगे हैं। यहां स्थिति यह है कि सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जंग तेज होती जा रही है। अंधाधुंध फायरिंग से इलाका दहल उठा है।

231 more Indians leave for Delhi from Jeddah

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि सूडान से 2400 भारतीयों को निकाला गया है। आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाह से 300 लोगों को लेकर जेद्दा के लिए रवाना हुआ। ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत की 13वीं खेप सूडान से स्वदेश लौट आई है।

देश पहुंचते ही खिले चेहरे

भारत पहुंचते ही इन लोगों के चेहरे की मुस्कान कोई नहीं भूल सकता। वो लोग उस जगह की डरावनी कहानियां भी बता रहे हैं। इन लोगों ने हर पल मौत के साये में बिताया है। भारी गोलीबारी के बीच ये लोग एक जगह कैद हो गए। अपनों से लिपटकर वे केवल ईश्वर से जीवन की भीख मांग रहे थे।

गूंज रहे थे भारत माता की जय के नारे

जैसे ही भारतीय वायुसेना का विमान उन्हें जेद्दा एयरपोर्ट से भारत ले गया, ये लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे नारे लगाने लगे। कई लोगों की आंखों में आंसू भी साफ दिखाई दे रहे हैं। वे खुशी के आंसू हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे लोगों ने जो कहानी सुनाई वह बेहद खौफनाक थी। लोगों के पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं बचा था। फायरिंग कुछ शांत हुई और कुछ देर बाद दुकान खुल गई। पता नहीं कितनी रातें लोगों ने टंकी के पानी में चावल पकाते हुए बिताईं। एक ही उम्मीद थी कि भारत हमें यहां से कब निकालेगा। कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र के कई लोग थे।

Related post

दिल्ली में दिल दहलाने वाला केस, 42 वर्षीय महिला की हत्या कर आरोपी ने भी की खुदकुशी

दिल्ली में दिल दहलाने वाला केस, 42 वर्षीय महिला…

दिल्ली में गुरुवार रात को 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद आरोपी ने…
एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर से हुआ बवाल, पैसेंजर ने सीनियर ऑफिसर पर किया हमला

एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर से हुआ बवाल,…

फिर से एक बार एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने बवाल किया है। सिडनी दिल्ली फ्लाइट में यह घटना घटित…
हिमाचल, उत्तराखंड समेत दिल्ली में अगले 4 दिन तक हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल, उत्तराखंड समेत दिल्ली में अगले 4 दिन तक…

यमुना नदी अपने उफान पर है और दिल्ली पानी पानी हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *