- अंतरराष्ट्रीय
- June 22, 2023
- No Comment
- 1 minute read
‘भारत और हमारे बीच..’, पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे पर रूस का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं। इस बीच रूस की ओर से भारत को लेकर बड़ा बयान…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं। इस बीच रूस की ओर से भारत को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। वैश्विक स्तर पर भारत और रूस के रिश्ते काफी अच्छे हैं। इसके कई उदाहरण हैं। जैसे हाल के दिनों में रूस ने भारत को किस तरह सस्ते तेल की आपूर्ति की और रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत ने किस तरह कूटनीतिक तरीके से निपटा। दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। एक निजी मीडिया को दिए इंटरव्यू में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि जब तक मांग रहेगी, रूस भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करता रहेगा।
रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने एक निजी मीडिया को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। डेनिस अलीपोव ने कहा कि दोनों पक्ष ऊर्जा आपूर्ति को टिकाऊ बनाने और व्यापार असंतुलन को खत्म करने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर, डेनिस अलीपोव का कहना है कि भारतीय विशेषज्ञों के लिए बेहतर होगा कि वे रूस में चीन के बढ़ते प्रभाव पर अफसोस जताने के बजाय भारत के विकास को बढ़ावा दें।
रूस भारत का वसुधैव कुटुम्बकम् मानता है
भारत-रूस संबंधों पर बोलते हुए रूसी राजदूत ने कहा कि हमारे और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि भारत किसी खास खेमे को नहीं चुनता। यह अपने मूल्य के प्रति सच्चा रहता है। इसके अलावा रूसी राजदूत ने कहा कि रूस भारत के वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करता है और यूरोप से समान मूल्य चाहता है।
44.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार
तेल आपूर्ति पर बोलते हुए रूसी राजदूत ने कहा, ”वर्ष 2022-2023 में भारत के साथ हमारा 44.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार होगा, जो भारतीय तेल आयात का 1/3 से अधिक कवर करता है। इसके चलते रूस भारत को ऊर्जा का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि हम भारत को लंबे समय तक तेल की आपूर्ति करना चाहते हैं क्योंकि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और इसके लिए भविष्य में तेल की मांग बढ़ने वाली है।”
अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी
भारत के साथ संबंधों को लेकर रूसी राजदूत का बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 22 जून तक अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसमें रूस और यूक्रेन का मुद्दा भी अहम माना जा रहा है।