- ख़बरें
- June 7, 2023
- No Comment
- 1 minute read
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बना खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग ने एक और तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर के…
मौसम विभाग ने एक और तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर गहरा दबाव क्षेत्र बना था जो अब चक्रवर्ती तूफान बन चुका है। इस तूफान को बिपारजॉय नाम दिया गया है। चक्रवर्ती तूफान को ध्यान में रखकर भारतीय मौसम विभाग ने मछुआरों को प्रभावित क्षेत्र में ना जाने की चेतावनी भी दी है।
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है जो 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात के उत्तरीय तट पर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इनकी गति 62 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही मछुआरे को समुद्र में न जाने को कहा गया है।
चक्रवाती तूफान फिलहाल भारतीय तट से 1000 किलोमीटर दूर है। जैसे जैसे तूफान आगे बढ़ेगा वह उत्तर की ओर जाए ऐसी संभावना बनी हुई है। दबाव के क्षेत्र में हवा की गति काफी बढ़ सकती है जिसकी वजह से मछुआरों के लिए प्रभावित क्षेत्र में जाना खतरनाक साबित हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया था कि चक्रवाती तूफान गोवा से 950 किलोमीटर, मुंबई से 1100 किलोमीटर, पोरबंदर से 1190 किलोमीटर और पाकिस्तान में कराची से 1490 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है।