- अंतरराष्ट्रीय
- July 21, 2023
- No Comment
- 1 minute read
इस्लामाबाद में भारी बारिश के कारण इमारत की दीवार गिरी, 11 लोगों की मौत
इस्लामाबाद में भारी बारिश के बाद एक इमारत की दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 6…
इस्लामाबाद में भारी बारिश के बाद एक इमारत की दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम ने मलबे से 11 शवों को बाहर निकाला। घायलों को ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में भर्ती कराया गया।

पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) के मुताबिक, अरब सागर से आने वाला मानसून आज तेज हो गया है। रावलपिंडी में सबसे अधिक 200 मिमी बारिश हुई। इस्लामाबाद में निर्माणाधीन पुल की दीवार 100 फीट चौड़ी और 11 फीट ऊंची थी। उसी दीवार के बगल में मजदूरों ने रहने के लिए तंबू लगा लिया।
मलबे से चार लोगों को जिंदा निकाला गया
इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि बचावकर्मियों ने मशीन की मदद से शवों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उसकी तलाश जारी है। मलबे से अब तक चार लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है। इस बीच, इस्लामाबाद में खाना पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत मोहम्मदी टाउन में एक दीवार गिरने से 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।