• spiritual
  • October 17, 2023
  • No Comment
  • 2 minutes read

नवरात्रि के 9 दिनों में अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनकर मां दुर्गा की करें आराधना, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, लेकिन क्या आपको पता है नवरात्रि के इन नौ…

मां दुर्गा की आराधना

शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, लेकिन क्या आपको पता है नवरात्रि के इन नौ दिनों मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसी के साथ नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व है क्योंकि कहा जाता है कि इन दिनों के नौ रंग मां दुर्गा के हर एक रूप को समर्पित होते हैं। अगर आपको भी नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद चाहिए, तो इन 9 दिनों में इन रंगों के कपड़े पहनकर ही पूजा करें। इससे मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी। तो आईए जानते हैं इन रंगों के महत्व…

पहले दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि पीले रंग के वस्त्र धारण करके पूजा पाठ करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

दूसरे दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और मां ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बहुत पसंद है, इसलिए इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करके पूजा पाठ करनी चाहिए।

तीसरे दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है और इस दिन आप भूरे रंग के वस्त्र पहन कर मां दुर्गा को खुश कर सकते हैं।

चौथे दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है और मां कूष्मांडा को नारंगी रंग बहुत पसंद है, इसलिए इस दिन आप नारंगी रंग के वस्त्र धारण करके मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें।

पांचवे दिन

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है और इस दिन सफेद रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है।

छठे दिन

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करके मां दुर्गा की पूजा करें, क्योंकि इस दिन लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है।

सातवां दिन

नवरात्रि के सातवां या सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है और इस दिन नीले रंग के वस्त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है।

अष्टमी

नवरात्रि के आठवें दिन या अष्टमी को महागौरी की पूजा की जाती है और इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना बहुत शुभ होता है। इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहन कर ही माता की पूजा अर्चना करें।

महानवमी

नवरात्रि के नौवें दिन या महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना शुभ होता है। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करें और पूजा करने के बाद नौ कन्याओं को खाना खिलाए। इससे आपको पूजा का पूरा फल मिलेगा और आप पर सदैव माता की कृपा बनी रहेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *