- ख़बरें
- February 19, 2023
- No Comment
- 1 minute read
न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवात से मरने वालों की संख्या 11 हुई, हजारों लोग अब भी लापता
न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। देश के उत्तरी द्वीप में आए तूफान…
न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। देश के उत्तरी द्वीप में आए तूफान के चलते एक सप्ताह बाद भी हजारों लोग लापता हैं।
चक्रवात 12 फरवरी को आया था। द्वीप के सबसे उत्तरी क्षेत्र में यह चक्रवात आया था। इस चक्रवात से उत्तरी क्षेत्र में व्यापक तबाही मची थी। गौरतलब है कि आगे बढते हुए ये चक्रवात पूर्वी तट पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने इस चक्रवार को सदी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताया है। रविवार को पुलिस ने कहा कि चक्रवात से संबंधित परिस्थितियों में दो और लोगों की मौत हॉक की खाड़ी में हुई थी।
प्रधानमंत्री ने कहा- आपदा से जीवन प्रभावित
हिपकिंस ने राजधानी वेलिंगटन में पत्रकारों से कहा कि और मौतें हो सकती हैं, क्योंकि 6,431 लोग लापता हैं, जबकि 3,216 लोगों के सुरक्षित होने की खबर है। आपदा से जीवन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाएं बाधित हो गई है। वहीं, ताजे पानी की कमी और क्षतिग्रस्त सड़कें भी बड़ी चुनौती है। अभी भी कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने में समस्याएं आ रही है।