समुद्र में डूबने के कगार पर पहुंचा ये देश, राष्ट्रपति ने लिया राजधानी बदलने का फैसला

इंडोनिशिया अब अपनी राजधानी को जकार्ता से हटाकर बोर्नियो शिफ्ट करने वाला है। गौरतलब है कि जकार्ता तेजी से समुद्र…

इंडोनिशिया अब अपनी राजधानी को जकार्ता से हटाकर बोर्नियो शिफ्ट करने वाला है। गौरतलब है कि जकार्ता तेजी से समुद्र में समाता जा रहा है। इसी के चलते राष्ट्रपति जोको विडोडो ने ये बड़ा फैसला लिया है। जबकि राष्ट्रपति के नई राजधानी बनाने के फैसले से विवाद गहरा गया है। दरअसल, राजधानी को जिस जगह बसाया जा रहा, वह पूरी तरह जंगली क्षेत्र है। माना जा रहा है कि इंडोनेशिया तेजी से समुद्र में समा रहा है। अब इंडोनेशिया की जकार्ता अब देश की राजधानी नहीं रह जाएगी।

Indonesia new capital

जकार्ता अब भीड़भाड़, प्रदूषण और भूकंप के चलते संवेदनशील हो गया है और यह तेजी से जावा सागर में समा रहा है। इसलिए जकार्ता को छोड़कर बोर्नियो द्वीप पर नई राजधानी को शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि पूर्वी कालीमंतन प्रांत में 2,56,000 हेक्टेयर भूमि पर राजधानी बनने की योजना है। वहीं इंडोनेशिया के अधिकारियों का मानना है कि नई राजधानी टिकाऊ फॉरेस्ट सिटी के तौर पर जानी जाएगी। यहां विकास के लिए पर्यावरण की सुरक्षा को ज्यादा तवज्जो दी जाएगी। इसके साथ ही नई राजधानी को 2045 तक कार्बन-न्यूट्रल बनाने का खास लक्ष्य रखा गया है।

इस वजह से विवाद खड़ा हो गया

नई राजधानी जहां पर शिफ्ट की जा रही है, वो पूरी तरह से जंगली इलाका गिना जाता है। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के जानवर और आदिवासी लोग रहते हैं। वहीं इस कदर जंगली जगह पर राजधानी बसाने के फैसले पर काफी विवाद उत्पन्न हो गया है। पर्यावरण एक्सपर्ट की चेतावनी की मानें तो राजधानी बड़े स्तर पर वनों की अंधाधुन कटाई के चलते बनेगी। इससे लगभग लुप्तप्राय प्रजातियों में पहुंच चुके वन्यजीवों के आवास पर खतरा मंडराएगा। वहीं आदिवासियों के आवास भी जबरन छीन लिए जाएंगे।

इस वजह से इंडोनेशिया राजधानी बदल रहा

जकार्ता में करीब एक करोड़ की तादाद में लोग रहते हैं। वहीं इसे दुनिया के बड़ी तेजी से डूबने वाला शहर के रूप में जाना जा रहा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि 2050 तक शहर का लगभग एक तिहाई भाग जलमग्न हो सकता है। इसकी खास वजह ज्यादा मात्रा में भूजल को निकालना माना जा रहा है। जलवायु में बदलाव के चलते जावा सागर और अधिक बढ़ता जा रहा है। इसी में राजधानी बड़ी तेजी से समा रही है।

Related post

इंडोनेशिया में बड़ा हादसाः 78 यात्रियों को ले जा रही स्पीड बोट डूबी, 11 की मौत, 9 लापता

इंडोनेशिया में बड़ा हादसाः 78 यात्रियों को ले जा…

दक्षिण पूर्व एशियाई देश इंडोनेशिया से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। मालूम हो कि यहां 78 लोगों को लेकर…
इंडोनेशिया के माउंट मेरापी में ज्वालामुखी विस्फोट, एक साल में चौथी बार फटा

इंडोनेशिया के माउंट मेरापी में ज्वालामुखी विस्फोट, एक साल…

इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में शनिवार को एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस कारण इससे निकली राख दिनभर आसमान में छाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *