- स्पोर्ट्स
- November 7, 2023
- No Comment
- 1 minute read
भारत से शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में मचा भूचाल, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
भारत से शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में मचा भूचाल, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला ICC क्रिकेट वर्ल्ड…
भारत से शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में मचा भूचाल, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। श्रीलंका सात में से केवल दो मैच जीत पाई है। भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में श्रीलंका की 302 रनों से शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल आ गया है। सरकार ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड (SLC) को बर्खास्त कर दिया है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर रणसिंघे का श्रीलंका क्रिकेट के साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
रणसिंघे ने एक बयान में कहा कि विश्व कप विजेता देश के 1996 के कप्तान अर्जुन रणतुंगा को नए अंतरिम बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बयान के अनुसार, खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति का गठन किया है। सात सदस्यीय समिति पैनल में रणतुंगा के साथ सुप्रीम कोर्ट के दो सेवानिवृत्त जज भी शामिल होंगे। यह कदम बोर्ड के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी सचिव मोहन डी सिल्वा के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद यह कदम उठाया गया है।
फैन ने क्रिकेट बोर्ड के सामने किया विरोध प्रदर्शन
भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में श्रीलंका की 302 रनों से शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका फैन ने क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद से कोलंबो में बोर्ड कार्यालय के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। रणसिंघे ने कहा अपने बयान में कहा कि श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बोर्ड के अधिकारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने पहले क्रिकेट बोर्ड पर देशद्रोही और भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था। श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गईं हैं। अब श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा।