अक्षय कुमार को चार दिन में मिलीं डबल खुशखबरी, कहा- दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी

  लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में जुटे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ दिन…

अक्षय कुमार को चार दिन में मिलीं डबल खुशखबरी

 

लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में जुटे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ दिन बहुत अच्छे रहे हैं। अक्षय कुमार को चार दिन में दो खुशखबरी मिली हैं। सबसे पहले अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अच्छी खबर है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुई और इसे काफी सराहना मिली।

‘ओएमजी 2’ को समीक्षकों ने भी सराहा और जनता ने भी इसे पसंद किया और फिल्म ने महज चार दिनों में 55 करोड़ का कारोबार कर लिया। वहीं, फिल्म के बंपर कलेक्शन के बीच अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐलान किया कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है। अक्षय कुमार ने लगभग तीन दशक पहले कनाडा की नागरिकता ले ली थी, लेकिन 2019 में उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया।

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिनेता ने यह साबित करने के लिए कि वह भारत के नागरिक हैं। ट्विटर पर अपने आधिकारिक सरकारी दस्तावेजों की एक तस्वीर साझा की। इससे पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अक्षय ने सबूत शेयर करते हुए लिखा- ‘दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी हैं।’

अक्षय कुमार नागरिकता को लेकर हुए ट्रोल

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार काफी समय से भारतीय नागरिकता पाने की कोशिश कर रहे थे। क्योंकि, उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं थी, जिसके चलते एक्टर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर लोग अक्षय को कनाडा कुमार का टैग देते थे। लोग एक्टर को ट्रोल करते हुए उनकी फिल्मों पर निशाना साध रहे थे। लोग कहते हैं- आप भारत में काम करते हैं। यहां आप कमाते हैं। लेकिन आपके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। आपके पास दूसरे देश की नागरिकता है। नागरिकता विवाद पर एक्टर ने कई बार अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका दिल भारतीय है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *