- Blog
- July 25, 2023
- No Comment
- 1 minute read
क्या आपके हाथ सब्जियां काटने से दागदार हो गए हैं? 5 तरीके अपनाएं, मिनटों में हटाएं
कई बार किचन में सब्जियां काटते-काटते हाथों में दाग पड़ जाते हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती बिगड़ जाती है।…
कई बार किचन में सब्जियां काटते-काटते हाथों में दाग पड़ जाते हैं। इससे आपके हाथों की खूबसूरती बिगड़ जाती है। जगह-जगह काला हो जाता है। आप इसे हटाने की काफी कोशिश करते हैं लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। आइए आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं जिससे आप इन दाग से मिनटों में छुटकारा पा लेंगे।
नींबू का प्रयोग करें
आप अपने हाथों पर लगे सब्जियों के दाग को साफ करने के लिए नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा पानी गर्म करें और उसमें एक नींबू निचोड़ लें। फिर इस पानी में अपने हाथों को पांच से सात मिनट तक डुबोकर रखें। इससे हाथों पर लगे सब्जियों के दाग आसानी से निकल जाते हैं।
आलू की मदद लें
सब्जियां काटते समय हाथों पर लगे दाग को हटाने के लिए आप आलू की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए एक बड़े आकार का आलू लें और उसे छील लें और फिर दो या तीन टुकड़ों में काट लें। फिर आलू के इस टुकड़े को हाथों के दागों पर धीरे-धीरे रगड़ें। इससे सब्जियों के दाग दूर हो जाते हैं।
नमक और गर्म पानी का उपयोग करें
हाथों से सब्जियों के दाग हटाने के लिए नमक और गर्म पानी का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में दो-तीन गिलास पानी गर्म कर लें ताकि आपका हाथ न जले। फिर इस पानी में दो-तीन चम्मच नमक मिलाकर घोल बना लें। इसके बाद इस घोल में अपने हाथों को डुबोकर कुछ मिनटों के लिए बैठें। इससे कुछ ही मिनटों में दाग भी दूर हो जाएगा।
सिरका भी है बढ़िया
हाथों पर लगे सब्जियों के दाग हटाने के लिए आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपनी हथेली पर एक या दो चम्मच सिरका लें और कुछ देर तक अपने हाथों को हल्के हाथों से रगड़ें। फिर अपने हाथ साबुन से धो लें। कुछ ही समय में हाथों के दाग गायब हो जाएंगे।
सरसों के तेल से दाग नहीं लगते
कच्चा केला, करौंदा, कटहल और कच्चा पपीता जैसी सब्जियों को छीलने और काटने से पहले हाथों पर सरसों का तेल लगाने से हाथों पर दाग नहीं लगते। इसके लिए सब्जियों को छीलने से पहले एक चम्मच तेल लें और इसे हाथ के आगे और पीछे दोनों तरफ लगाएं। फिर सब्जियां काटते वक्त भी यही प्रक्रिया दोहराएं। इससे हाथों पर दाग नहीं पड़ते और त्वचा भी मुलायम बनी रहती है।