- ख़बरें
- June 22, 2023
- No Comment
- 1 minute read
अगर आप भी बनाते हैं रील्स तो हो जाएं सावधान, इन जगहों पर वीडियो बनाने पर हो सकती है जेल
इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर फेमस होने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कई लोग अपने वीडियो को वायरल करने…
इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर फेमस होने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कई लोग अपने वीडियो को वायरल करने के लिए खरतनाक स्टंट भी करते हैं। ऐसी कई घटनाएं भी हुई हैं, जहां रील्स के दौरान लोगों की जान चली गई है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने रील्स बनाने के लिए कुछ सख्त कानून बनाए हैं। अगर आप भी रील्स बनाने के दीवाने हैं तो आपका ये जानना जरूरी है। अगर आप रील बनाने के दौरान इन नियम-कानून को तोड़ेंगे तो आपको जेल की हवा खानी पड़ेगी। साथ ही भारी जुर्माना भी देना होगा।
बाइक या कार चलाते समय स्टंट करना
अगर आप सड़क पर तेज गति से बाइक या कार चलाते हैं और स्टंट करते हैं तो आपको जुर्माना देना होगा। इसके अलावा अगर आप रील्स बनाते समय किसी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो आपको इसके लिए जेल भी जाना पड़ सकता है।
रेल की पटरियों पर
आपने सोशल मीडिया पर कई रील्स देखी होंगी, जहां लोग रेलवे ट्रैक पर स्टंट करते हैं। ऐसे स्टंट जानलेवा हो सकते हैं। इससे खुद की जान के साथ-साथ कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक पर पटरियां बनाना अपराध माना गया है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
संवेदनशील स्थान पर रील्स
देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां सुरक्षा के चलते वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। अगर आप ऐसी जगह पर जाकर इंस्टाग्राम रील्स बनाते हैं तो इससे आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।