BJP कार्यकर्ता ने आदिवासी युवक पर किया पेशाब, गिरफ्तार, आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नशे में धुत एक आदिवासी शख्स सीढ़ियों पर…

मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नशे में धुत एक आदिवासी शख्स सीढ़ियों पर बैठे दूसरे शख्स पर पेशाब करता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो और मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। आरोपी भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है। इसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसपर एनएसए लगाया गया है।

BJP worker urinated on tribal youth, arrested, accused Pravesh Shukla's house bulldozed

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने यह वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा सिर्फ जुबानी खर्च करते हैं। वह आगे लिखते हैं कि भाजपा शासन में आदिवासी भाइयों का सम्मान कैसे किया जा रहा है।

कांग्रेस ने कहा, आरोपी विधायक का प्रतिनिधि

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष रामू टेकाम ने पूरी घटना की निंदा की और कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि देश में मानवता नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि आरोपी प्रवेश शुक्ला ने सिगरेट पीते हुए एक गरीब आदिवासी मजबूर युवक के शरीर पर पेशाब किया, इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। वहीं सीएम शिवराज ने घटना की निंदा की। वहीं आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है।

Related post

‘हिंदु भाई सिर्फ झटका वाला मीट खाएं’, गिरिराज सिंह के बयान पर JMM सांसद महुआ मांझी बोलीं- चुनाव से पहले उठ रहे धार्मिक मुद्दे

‘हिंदु भाई सिर्फ झटका वाला मीट खाएं’, गिरिराज सिंह…

बीजेपी सांसद और फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हलाल और झटके वाली मीट की बहस छेड़ दी है।…
राजस्थान में डेड बॉडी के साथ प्रदर्शन पर 5 साल की होगी जेल, विधेयक पर बीजेपी ने जताई आपत्ति

राजस्थान में डेड बॉडी के साथ प्रदर्शन पर 5…

राजस्थान में अब मृतक के शरीर को लेकर प्रदर्शन करने पर अब रोक लगा दी गई है। मृतक के शरीर को…
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में गैंगरेप का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, ट्विटर को वीडियो हटाने के आदेश

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में…

मणिपुर में कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ गैंगरेप के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *