धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को केंद्र ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी, दिल्ली में दरबार की तैयारियां जोरों पर

केंद्र सरकार ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें अब वाई श्रेणी की सुरक्षा…

केंद्र सरकार ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाई श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मियों को शामिल किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि बाबा के दो पीएसओ भी हैं। यह आदेश आईजी कानून व्यवस्था सुरक्षा मध्य प्रदेश द्वारा घोषित किया गया है। इसकी कॉपी उन्होंने दूसरे राज्यों के पुलिस विभाग को भी भेजी है।

Center gives Y-category security to Dhirendra Krishna Shastri, preparations for Durbar in full swing in Delhi

दिल्ली में बाबा बागेश्वर धाम सरकार दरबार की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चाणक्यपुरी इलाके में 130 गुणा 130 का विशाल मंडप लगाया जा रहा है। जर्मन तकनीक के इस पवेलियन में वीवीआईपी और आमंत्रित लोग बैठेंगे। फिर 1 लाख लोगों को अन्य मंडपों में ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। बाबा बागेश्वर का चार फीट ऊंचा और तीन फीट चौड़ा भव्य सिंहासन तैयार किया जा रहा है। बाबा के दिव्य दरबार में 2 हजार से अधिक स्वयंसेवक सेवा करेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

दिल्ली में जर्मन तकनीक से पंडाल बनाया जाएगा

बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में व्यवस्थाओं की बात करें तो चाणक्यपुरी स्थित सेक्टर 6 के मैदान में मंडप सहित तैयारियां शुरू कर दी गई है। बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के दौरान जर्मन तकनीक से पंडाल बनाया जाएगा। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस की मौजूदगी के साथ 500 बाउंसर भी अलर्ट पर रहेंगे। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए वीआईपी मेहमानों को अलग एंट्री दी जाएगी। वीआईपी मेहमानों को अस्पताल से एंट्री मिलेगी। इतना ही नहीं आसपास के चार प्लॉटों में पार्किंग व्यवस्था बनाई जाएगी। दर्शनार्थियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। विद्यापीठ में दर्शनार्थियों के ठहरने की सुविधा बनाई गई है।

Related post

दिल्ली में दिल दहलाने वाला केस, 42 वर्षीय महिला की हत्या कर आरोपी ने भी की खुदकुशी

दिल्ली में दिल दहलाने वाला केस, 42 वर्षीय महिला…

दिल्ली में गुरुवार रात को 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद आरोपी ने…
एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर से हुआ बवाल, पैसेंजर ने सीनियर ऑफिसर पर किया हमला

एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर से हुआ बवाल,…

फिर से एक बार एयर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने बवाल किया है। सिडनी दिल्ली फ्लाइट में यह घटना घटित…
हिमाचल, उत्तराखंड समेत दिल्ली में अगले 4 दिन तक हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल, उत्तराखंड समेत दिल्ली में अगले 4 दिन तक…

यमुना नदी अपने उफान पर है और दिल्ली पानी पानी हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *