एक्ट्रेस बिपाशा बासु की बेटी देवी बासु की 3 महीने की उम्र में हुई ओपन हार्ट सर्जरी, जन्म से दिल में थे 2 छेद

एक्ट्रेस बिपाशा बासु की बेटी देवी बासु- बॉलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर…

एक्ट्रेस बिपाशा बासु की बेटी देवी बासु

एक्ट्रेस बिपाशा बासु की बेटी देवी बासु- बॉलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर के घर नवंबर 2022 में एक बेटी का जन्म हुआ था। बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बिपाशा बासु ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान देवी के जन्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

इस इंटरव्यू में बिपाशा इंस्टा लाइव चैट के दौरान एक्ट्रेस नेहा धूपिया से बात कर रही थीं। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी देवी दिल में दो छेद लेकर पैदा हुई थी। बात करते-करते वह काफी भावुक हो गईं और उन्होंने बताया कि कैसे देवी को तीन महीने की उम्र में ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी थी।

एक्ट्रेस बिपाशा बासु की बेटी देवी बासु-तीन महीने बाद ओपन हार्ट सर्जरी जरूरी

एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब देवी तीन दिन की थी, तो एक डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद है। वहीं डॉक्टर ने कहा कि जैसे ही देवी बड़ी होगी तो उन्हें स्कैन कराना होगा। चेकअप के बाद पता चलेगा कि दिल के छेद ठीक होंगे या नहीं। इसके बाद बिपाशा बसु हर महीने अपनी बेटी का स्कैन कराती हैं। डॉक्टर ने एक्ट्रेस को पहले ही बता दिया था कि छेद इतना बड़ा है कि अपने आप ठीक होना संभव नहीं है। इसलिए जब देवी तीन महीने की होगी तो उसकी सर्जरी करानी होगी।

तीन महीने तक कपल काफी परेशान रहा

बिपाशा बासु ने कहा कि जब तक देवी तीन महीने की नहीं हो गईं, तब तक वह दुखी और परेशान थीं। वो और करण यही सोच रहे थे कि इतनी कम उम्र की लड़की की ओपन हार्ट सर्जरी कैसे की जाए। वे लगातार प्रार्थना करते रहे कि देवी का हृदय छेद अपने आप ठीक हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जब देवी तीन महीने की थीं, तब उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *