दान में भूलकर भी न दें ये 3 चीजें, छिन जाएगी घर की सुख-शांति और समृद्धि

हिंदू धर्म में दान करने को सबसे बड़ा पुण्य कार्य कहा गया है। हमारे यहां दान करने की परंपरा वर्षो…

हिंदू धर्म में दान करने को सबसे बड़ा पुण्य कार्य कहा गया है। हमारे यहां दान करने की परंपरा वर्षो से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान में देना चाहिए। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि योग्य व्यक्ति को दान करने से व्यक्ति के बुरे कर्मों का नाश होता है और अच्छे कर्म बढ़ते हैं। दान हमेशा ब्राह्मणों को गरीबों को और जरूरतमंद को दिया जाता है।

Do not give these 3 things in charity even by mistake, the happiness, peace and prosperity of the house will be taken away.

शास्त्रों के अनुसार अगर योग्य पात्र को दान किया जाए तो उससे पुण्य फल मिलता है। लेकिन दान करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। हर किसी चीज का दान किया नहीं जा सकता अगर आप कुछ चीजों को दान में देते हैं तो उसके साथ आपके घर की सुख शांति भी छिन सकती है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे कभी दान में नहीं देना चाहिए।

बासी भोजन

भूखे व्यक्ति और गरीबों को खाना खिलाना पुण्य का काम है, लेकिन यह खाना ताजा होना चाहिए। उनको कभी भी बासी और बचा हुआ खाना नहीं खिलाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में दरिद्रता आती है

झाड़ू का दान

हिंदू धर्म में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं। कभी भी किसी व्यक्ति को झाड़ू दान में नहीं देनी चाहिए। अगर आप झाड़ू दान में दे देते हैं तो उसके साथ घर की समृद्धि भी चली जाएगी।

प्लास्टिक स्टील और कांच के बर्तन

पीतल तांबा चांदी पवित्र धातु है। अगर यह बर्तन दान में देने हैं तो इन धातुओं से बने बर्तन को दान में देना चाहिए। इसके अलावा स्टील प्लास्टिक एल्युमीनियम और कांच के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर व्यवसाय और नौकरी पर असर पड़ता है और परिवार में क्लेश बढ़ता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *