उड़ान भरने से पहले फ्लाइट का टायर फट गया, इमरजेंसी गेट से निकलते वक्त 11 यात्री घायल

हांगकांग एयरपोर्ट पर एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण अचानक रद्द कर दी गई। यह मामला कैथे पैसिफिक फ्लाइट cx880…

हांगकांग एयरपोर्ट पर एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण अचानक रद्द कर दी गई। यह मामला कैथे पैसिफिक फ्लाइट cx880 का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने से पहले फ्लाइट का टायर फट गया, जिसके बाद उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया। घटना के वक्त फ्लाइट में 293 यात्री और 17 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। इस बीच 11 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Cathay Pacific

यह दुर्घटना तब हुई, जब विमान हांगकांग से लॉस एंजिल्स जा रहा था। फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि तभी उसका टायर फट गया और फ्लाइट को वापस लाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को आपातकालीन निकास के माध्यम से बाहर निकाला गया। वहीं, 11 यात्री घायल हो गये।

इमरजेंसी गेट से बाहर निकलते समय 11 यात्री घायल

इन सभी 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैथे पैसिफिक ने इस मामले पर एक बयान जारी कर कहा कि उड़ान संख्या CX880 शनिवार सुबह हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने ही वाली थी, तभी उसमें तकनीकी समस्या आ गई, जिसके बाद उसे रोक दिया गया। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि जैसे ही क्रू मेंबर्स को तकनीकी समस्या का पता चला, उन्होंने तुरंत फ्लाइट का टेक-ऑफ रद्द कर दिया।

कैथे के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इनमें से 11 यात्री आपातकालीन गेट से बाहर निकलते समय घायल हो गए। इसके बाद इन 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से 9 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दुर्घटना कैसे हुई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट का टायर ज्यादा गर्म हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फ्लाइट का टायर फटते ही यात्रियों के लिए इमरजेंसी गेट खोल दिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइन ने माफी मांगी है।

Related post

एयर इंडिया का विमान दिल्ली से जा रहा था अमेरिका, लेकिन पहुंचा रूस, जानें कैसे हुई यह घटना

एयर इंडिया का विमान दिल्ली से जा रहा था…

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को इंजन फेल होने के कारण मंगलवार (6 जून) को…
लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में महिला क्रू मेम्बर के साथ झगड़ा, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में महिला…

दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच धक्का-मुक्की की घटना सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *