हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में अगले 4 दिन बारिश का अनुमान, जानें आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

देशभर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। आज दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बारिश हुई। इसको लेकर…

देशभर में भारी बारिश देखने को मिल रही है। आज दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बारिश हुई। इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया था। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों तक हिमाचल-उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं, देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो आईएमडी ने अगले चार दिनों के दौरान बिहार, बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में बारिश की भविष्यवाणी की है।

अरुणाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होगी। इसके अलावा अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की संभावना है। वहीं, अगर दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में आंधी तूफान का अनुमान

दिल्ली NCR में आज आंधी तूफान की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में नरमी रही। जानकारी के अनुसार बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है। इन तीन दिनों में उमस भी बढ़ी थी। दिल्ली-एनसीआर में दिन भर बादल छाए रहने की संभावना थी। बता दें कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घट रहा

दिल्ली में बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। कल शाम 6 बजे तक दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 208.17 मीटर दर्ज किया गया है। दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर 208.25 मीटर दर्ज किया गया। बता दें कि यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में लोगों के घरों में यमुना का पानी घुस गया है। कई इलाके जलमग्न हैं। सड़कों पर यातायात बंद है।

बाढ़ के कारण स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए। स्थिति काफी दयनीय है। दिल्ली में बारिश ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा यमुना के बढ़ते जलस्तर ने भी इस बार 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई तक भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में 18 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि हिमाचल में बाढ़ और बारिश के कारण 700 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। हिमाचल में हुई तबाही से सरकार को 4000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं, उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यहां भी कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है।

Related post

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 50…

हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश और भूस्खलन की वजह से तबाही का मंजर देखने को मिला। बारिश की वजह से अब…
उत्तरकाशी में भारी बारिश से यातायात बाधित, 40 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित, 50 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त

उत्तरकाशी में भारी बारिश से यातायात बाधित, 40 गांवों…

देशभर में बारिश की आफत ने कहर बरपाया है। गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्य जलमग्न हो गए हैं। उधर, उत्तराखंड में…
महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड में 25 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड में 25 जुलाई तक भारी बारिश…

देशभर में भारी बारिश देखने को मिल रही है. पिछले कुछ दिनों से गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्यों में मूसलाधार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *