- अंतरराष्ट्रीय
- July 4, 2023
- No Comment
- 1 minute read
नाबालिग की मौत के बाद 6 दिन तक जलता रहा फ्रांस, 2800 लोग हिरासत में, मेयर का घर जलाया
फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर में मेयर के घर पर हमला किया गया, जबकि हाल के दिनों में कई…
फ्रांस की राजधानी पेरिस के उपनगर में मेयर के घर पर हमला किया गया, जबकि हाल के दिनों में कई स्कूलों, पुलिस स्टेशनों, टाउन हॉल और दुकानों को आग लगा दी गई। बता दें, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या के बाद फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस घटना में कम से कम 200 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि 2,800 दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है।
शनिवार की देर रात और रविवार की सुबह दंगाई पुलिस से भिड़ गए और जलती हुई कार से मेयर के घर को निशाना बनाया। हालांकि, हिंसा के छठे दिन तक कुल मिलाकर हिंसक प्रदर्शनों में कमी आती दिख रही है। फ्रांस में वर्षों की सबसे खराब सामाजिक अशांति को शांत करने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा तैनाती के बाद रविवार सुबह तक पुलिस ने देश भर में 719 गिरफ्तारियां की थीं।
राष्ट्रपति मैंक्रों ने जर्मनी की यात्रा स्थगित की
विरोध प्रदर्शन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व के लिए एक नई चुनौती पेश कर रहे हैं और भेदभाव और अवसर की कमी को लेकर कम आय वाले क्षेत्रों में असंतोष को उजागर कर रहे हैं। पेरिस उपनगर में मेयर के घर पर हमला किया गया, जबकि हाल के दिनों में कई स्कूलों, पुलिस स्टेशनों, टाउन हॉल और दुकानों को आग लगा दी गई। मैक्रों ने शनिवार को फोन करके 23 वर्षों में किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की जर्मनी की पहली राजकीय यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध किया। मैक्रों रविवार को जर्मनी जाने वाले थे।