अगर आपका बच्चा भी है खांसी से परेशान तो इन 5 घरेलू नुस्खों में से कोई एक आजमाएं, दिखेगा तुरंत असर

बरसात के मौसम में नमी के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें बच्चों को सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी…

अगर आपका बच्चा भी है खांसी से परेशान

बरसात के मौसम में नमी के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें बच्चों को सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी की समस्या होने लगती है। जब घर में किसी बच्चे को सर्दी या खांसी हो जाती है तो माता-पिता भी चिंतित हो जाते हैं। क्योंकि सर्दी-खांसी के कारण बच्चा खाना-पीना भी बंद कर देता है। बच्चों को सर्दी-खांसी होने पर बहुत अधिक दवा देना भी खतरनाक है क्योंकि दवा बच्चों के लीवर पर असर कर सकती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर सर्दी खांसी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1. अगर बच्चे को सर्दी या खांसी है तो अदरक फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप अदरक का रस निकालें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बच्चे को दें। अदरक का रस शहद के साथ लेने से खांसी से तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा आप अदरक को पानी में उबालकर यह पानी भी बच्चे को दे सकते हैं।

2. अजवायन बच्चे की खांसी से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच अजवायन को एक गिलास पानी में उबालें और फिर पानी को छानकर एक बोतल में भर लें। इस पानी को दिन में थोड़ा-थोड़ा करके बच्चे को पिलाते रहें, खांसी जल्दी ठीक हो जाएगी।

3. सूखी खांसी में बच्चे को शहद देना फायदेमंद साबित हो सकता है।

4. खांसी को ठीक करने के लिए लहसुन का उपाय भी फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए आप लहसुन की एक कली को अच्छे से पीस लें और इसमें शहद मिलाकर बच्चे को खिलाएं।दिन में दो से तीन बार शहद और लहसुन खिलाने से खांसी जल्दी ठीक हो जाती है।

5. काली मिर्च सर्दी-खांसी में भी फायदेमंद होती है, इसलिए काली मिर्च का पाउडर बनाकर उसमें शहद मिलाएं और बच्चे को खिलाएं, इससे खांसी से जल्द राहत मिलेगी।

Related post

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win…

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot The Situs Spaceman Slot https://orleanshouseofpizza.com/ is the best choice for…

Как выбрать посуду для кухни: советы и рецепты Анны…

Анна Петрова делится рецептами для каждого В этом материале речь пойдет о Анне Петровой — блогере и писателе, чьи кулинарные рецепты…

Анна Петрова: от первых шагов до популярного блога о…

Успех блога Анны Петровой: как стать популярным блогером о еде и посуде Анна Петрова — известная блогер и автор статей, посвятившая…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *