- स्पोर्ट्स
- June 19, 2023
- No Comment
- 1 minute read
भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, सात्विक-चिराग की जोड़ी बनी इंडोनेशिया ओपन चैंपियन
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है। पुरुष…
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है। पुरुष युगल फाइनल में भारतीय जोड़ी ने हारून चिया और सो वूई यिक की मलेशियाई जोड़ी को सीधे गेमों में 21-17, 21-18 से हराया। सात्विक और चिराग को मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ 7 बार हारकर पहली जीत मिली।
यह इंडोनेशिया ओपन की युगल स्पर्धा में भारत का पहला खिताब भी है। सात्विक और चिराग इससे पहले सुपर 100, सुपर 300, सुपर 500 और सुपर 750 खिताब जीत चुके हैं। वे सभी सुपर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी भी हैं। पुरुष एकल में, किदांबी श्रीकांत ने 2017 में खिताब जीता था।
भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीता
भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पहला गेम जीता। मलेशियाई जोड़ी ने मैच की जोरदार शुरुआत की। उसके पास 0-3 की बढ़त थी, फिर स्कोर 3-7 हो गया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी की और 11-9 की बढ़त बना ली। इस बीच, सात्विक और चिराग ने लगातार 6 अंक बनाए। अंत में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 18 मिनट में 21-17 से जीत लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन सात्विक और चिराग की जोड़ी को दूसरे गेम में भी एरोन चिया और सो वूई यिक के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा था। एक समय मैच 5-5 से बराबरी पर था, लेकिन फिर भारतीय जोड़ी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। दूसरे हाफ की समाप्ति तक भारतीय जोड़ी 11-8 से आगे थी। इसके बाद सात्विक और चिराग ने अपने खेल को आगे बढ़ाया। उनकी बढ़त बढ़कर 20-14 हो गई। लेकिन इसके बाद सात्विक और चिराग गलतियां करने लगे। मलेशियाई जोड़ी ने लगातार 4 अंक बनाए। लेकिन अंत में भारतीय जोड़ी ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।