IPL Auction 2024: पैट कमिंस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें इतने करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2024: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। 333 खिलाड़ी नीलामी…

IPL Auction 2023

IPL Auction 2024: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। 333 खिलाड़ी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी टीमों के पास कुल 77 स्थान ही बाकी हैं। ऐसे में अधिकतम खिलाड़ी अनसोल्ड हो जाएंगे।

इस नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है। अब तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। कमिंस को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

कमिंस ने तोड़ा सैम करन का रिकॉर्ड

IPL Auction 2024- कमिंस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल के नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी है। हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर कमिंस खरीद लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

जानें अन्य खिलाड़ियों के बारे में

1. चेन्नई सुपरकिंग्स ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था।

2. हर्षल पटेल सबसे महंगे भारतीय साबित हुए। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

3. रॉवेन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था।

4. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

5. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

6. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

7. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

8. चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पूर्व खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को चार करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *