इसरो की महा उड़ान, एक साथ 7 सैटेलाइट लॉन्च कर स्थापित किया नया कीर्तिमान

इसरो ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इसरो की इस कामयाबी से भारत…

इसरो ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इसरो की इस कामयाबी से भारत को भी बहुत बड़ा फायदा होगा। इसरो ने 7 सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड से लॉन्च किया। यह सभी उपग्रह सिंगापुर के थे। कुछ दिन पहले ही इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 को लॉन्च किया और आज एक साथ साथ सेटेलाइट को लॉन्च कर के नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

तीसरा कमर्शियल लॉन्च पूरा

सिंगापुर के सेटेलाइट को लांच करके इसरो ने इस साल में तीसरा कमर्शियल लॉन्च पूरा किया है। इसरो अब तक 36 देशों के 431 उपग्रह लॉन्च कर चुका है। इसरो की इस बड़ी सफलता के बाद अब सबकी निगाहें अगस्त के अंत में होने वाले एक बड़े मिशन पर है।

अगस्त के अंत में सूर्य मिशन की तैयारी

अगस्त के अंत में इसरो सौर वातावरण का अध्ययन करने के लिए सूर्य मिशन की तैयारी कर रहा है। इसरो पीएसएलवी रॉकेट पर कोरोनोग्राफी उपग्रह आदित्य एल 1 को लांच करेगा। लेकिन इस मिशन से पहले चंद्रयान मिशन की ओर सबका ध्यान रहेगा। इस बार चंद्रयान चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करें उस बात पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ देश भर की निगाहें टिकी हुई है।

Related post

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश, कराची के अस्पताल में भर्ती; D-कंपनी में मचा हड़कंप

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की…

दुनिया का कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का भगोड़ा दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर देकर मारने की कोशिश की है।…

जी-20: रात्रिभोज के न्योते का निमंत्रण वायरल, ‘इंडिया’ की…

सोशल मीडिया पर जी-20 के निमंत्रण से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे प्रेसिडेंट ऑफ…
जिन लोगों ने अभी तक नहीं भरा टैक्स उनको लग सकता है झटका, जाना पड सकता है जेल

जिन लोगों ने अभी तक नहीं भरा टैक्स उनको…

जिन लोगों की सैलरी टैक्सेबल है उनके लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2023 थी। यानी कि टैक्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *