- ख़बरें
- August 14, 2023
- No Comment
- 1 minute read
शिमला के शिव मंदिर पर भूस्खलन में 30 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, 9 लोगों के शव बरामद
शिमला के शिव मंदिर पर भूस्खलन में 30 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, 9 लोगों के शव बरामद हिमाचल…
![]()
शिमला के शिव मंदिर पर भूस्खलन में 30 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, 9 लोगों के शव बरामद
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी मूसलाधार बारिश से कहर मचा हुआ है। भारी बारिश की वजह अलग-अलग स्थानों से तबाही की खबरें सामने आ रही है। सोलन में भूस्खलन की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग लापता हैं। वहीं राजधानी शिमला में भी भूस्खलन की वजह से बड़ा हादसा हो गया। समरहिल में शिव मंदिर पर पहाड़ टूट कर गिर गया और मलबे में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग दबे होने की आशंका है। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
9 लोगों के शव बरामद
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर गिर रही है और आपदाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल में सोमवार सुबह एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया। यह मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थित है और पहाड़ से बार-बार हो रहे भूस्खलन से राहत कार्य में बाधा आ रही है। भूस्खलन की यह घटना लगभग सुबह 7:15 बजे हुई है और सोमवार का दिन होने के कारण काफी लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने आए थे, लेकिन उस दौरान मंदिर में लैंडस्लाइड हो गई और घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखने को मिला।
हादसे में 2 दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका
हादसे में लगभग 2 दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। इनमें से एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। राहत और बचाव दलों ने 9 लोगों के शवों को मलबे से निकाला है। इनमें से दो मासूम बच्चे हैं। इन मलबो में से पांच घायलों को भी बाहर निकाला गया। शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे हैं।
घटना पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि भारी बारिश की वजह से भारी तबाही हुई है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि पिछले 48 घंटे से 4 जिलों में जिस प्रकार की बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण व्यास नदी में जलस्तर बहुत अधिक बढ़ गया है। भूस्खलन की वजह से बहुत से लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। मैं खुद वहां हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचा हूं। बारिश लगातार जारी है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अगले 24 घंटे में बारिश रोकने की आशंका है।