15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए इस दिन किन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ

साल बदलने के बाद सबसे पहला त्योहार आता है मकर संक्रांति। इस वर्ष 15 जनवरी 2024 को सूर्य मकर राशि…

साल बदलने के बाद सबसे पहला त्योहार आता है मकर संक्रांति। इस वर्ष 15 जनवरी 2024 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा और इसी दिन मकरसंक्रांति मनाई जाती है। इस दिन से सूर्य की गर्मी बढ़ जाती है। इसी दिन से खरमास भी समाप्त हो जाता है. अर्थात शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। लोग पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति मनाते हैं। लेकिन इस दिन धर्म-कर्म का विशेष महत्व होता है।

मकर संक्रांति का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान, सूर्य को जल चढ़ाना, खिचड़ी, तिल और गुड़ खाना जैसी परंपराओं का पालन किया जाता है। इन परंपराओं के साथ-साथ मकर संक्रांति पर कुछ वस्तुओं का दान करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

जरूरतमंद को दान
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, पूजा-पाठ और अन्य पुण्य तभी फल देते हैं जब आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान देते हैं। दान के बिना मकर संक्रांति अधूरी है।

तिल और गुड़ का दान
मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान करने का भी उतना ही महत्व है जितना इन्हें खाने का। काले तिल का संबंध शनि से और गुड़ का संबंध सूर्य से होता है। सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इस दिन तिल और गुड़ दोनों का दान करना चाहिए ताकि सूर्य और शनि दोनों की कृपा प्राप्त हो सके।

उड़द दाल की खिचड़ी
इसी तरह मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने का भी महत्व है। खासकर घी, हल्दी और हरी सब्जियों से बनी काली उड़द दाल की खिचड़ी। खिचड़ी दान करने से सूर्य, बृहस्पति, शनि और बुध का शुभ फल प्राप्त होता है।

गर्म कपड़ों का दान
मकर संक्रांति के दिन गर्म कपड़ों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन काली उड़द, जूता चप्पल, धन आदि का दान करना भी लाभकारी होता है।

Related post

15 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि, साल 2024 का पहला सूर्य गोचर 3 राशि वालों के लिए शुभ, कार्यों में मिलेगी सफलता

15 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि, साल 2024 का…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर राशि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *