मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह नहीं देंगे इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार (30…

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार (30 जून) को बीरेन सिंह के समर्थक इंफाल में मुख्यमंत्री आवास और गवर्नर हाउस के बाहर जमा हो गए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक डिजाइन लेटर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री एनl बीरेन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

manipur-chief-minister-n-biren-singh-will-not-resign

यह डिजाइन पत्र फटा हुआ है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी अपने आवास के बाहर जमा लोगों से मुलाकात की। ये लोग एन बीरेन सिंह से इस्तीफा नहीं देने को कह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, एन बीरेन सिंह जब इंफाल में अपना इस्तीफा देने गवर्नर हाउस जा रहे थे तो उनके समर्थकों ने उन्हें रोक लिया।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया

इस बीच बीरेन सिंह ने ट्वीट किया कि इस महत्वपूर्ण समय में मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। इससे पहले मणिपुर के स्थानीय लोगों ने कहा था कि हम नहीं चाहते कि सीएम इस्तीफा दें, उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए। वह हमारे लिए बहुत काम कर रहे हैं। हम मुख्यमंत्री का समर्थन कर रहे हैं। हम 2 महीने से उथल-पुथल की स्थिति में हैं।

Related post

मणिपुर में भयावह मंजर, फूंक दिए गए 30 घर, सुरक्षाबलों पर भी चली गोलियां

मणिपुर में भयावह मंजर, फूंक दिए गए 30 घर,…

मणिपुर में फिर एक बार हिंसा का भयावह मंजर देखने को मिला। मई महीने से यहां पर हिंसा भड़की हुई है…
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चुरचांदपुर में दो गुटों के बीच फायरिंग, भारी सुरक्षा बल तैनात

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चुरचांदपुर में दो गुटों…

मणिपुर में दो महीने से ज्यादा समय से जारी हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के चुरचांदपुर…
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में गैंगरेप का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, ट्विटर को वीडियो हटाने के आदेश

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में…

मणिपुर में कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ गैंगरेप के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *