- राजनीति
- November 25, 2023
- No Comment
- 2 minutes read
PM नरेंद्र मोदी ने दिलचस्प अंदाज में बेंगलुरु में तेजस फाइटर जेट से भरी उड़ान, देखें VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद दिलचस्प अंदाज में बेंगलुरु में तेजस फाइटर जेट से उड़ान भरी। वह शनिवार 25 नवंबर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद दिलचस्प अंदाज में बेंगलुरु में तेजस फाइटर जेट से उड़ान भरी। वह शनिवार 25 नवंबर 2023 को बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी के दौरे पर गए थे। पीएमओ के मुताबिक वह तेजस की मैन्युफैक्चरिंग हब विनिर्माण का निरीक्षण करने के लिए आए थे। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने आज बेंगलुरु में मेक इन इंडिया के तहत मल्टी रोल फाइटर जेट को मंजूरी दी और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र ने कई पहले शुरू की है।
स्वदेशी उत्पादन पर लगातार जोर दे रही मोदी सरकार
पीएम मोदी रक्षा उत्पादों के स्वदेशी उत्पादन पर लगातार जोर देते आ रहे हैं। उन्होंने इस बात को अक्सर रेखांकित किया है कि कैसे उनकी सरकार ने भारत में ही रक्षा उपकरणों के विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- आज मैं तेजस से उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण आज हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से काम नहीं हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना डीआरडीओ और HAL के साथ ही सभी भारतवासियों को हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भारतीय कंपनियों ने बेचे 70 हजार करोड़ के हथियार
भारतीय रक्षा निर्माताओं ने मेक इन इंडिया के तहत 70,500 करोड़ रुपए के हथियार बेचे हैं, जिनमें सबसे खास ब्रह्मोस मिसाइल शामिल है। इसके अलावा भारतीय कंपनियों ने नौसेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक वॉर सिस्टम और समुद्री अभियान के लिए हेलीकॉप्टर का भी निर्माण किया है। वायु सेवा ने सुखोई SU-30 MKI जेट के लिए लंबी दूरी के स्टैंड ऑफ हथियार की मंजूरी दी।
रक्षा खरीद के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हुई कम
आत्मनिर्भर भारत पहल के सकारात्मक परिणाम देखे गए। इससे विदेशी रक्षा खरीद पर आत्मनिर्भरता कम हुई। इससे भारत की रणनीतिक और आर्थिक क्षमताओं को मजबूती मिली और दूसरे देशों से रक्षा खरीद पर खर्च का हिस्सा लगभग 2018- 2019 में 46 फीसदी से घटकर दिसंबर 2022 तक 36.7 फीसदी तक रह गई।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi flew a sortie on Tejas aircraft in Bengaluru, Karnataka, earlier today. pic.twitter.com/TNtWyHHDu9
— ANI (@ANI) November 25, 2023
मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/xWJc2QVlWV
— Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2023