- ख़बरें
- July 12, 2023
- No Comment
- 1 minute read
उत्तराखंड में बारिश का कहर, केदारनाथ यात्रा पर रोक, रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में भारी बारिश लगातार हो रही है। जिसकी वजह से लैंडस्लाइड भी जगह-जगह हुई है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड…
उत्तराखंड में भारी बारिश लगातार हो रही है। जिसकी वजह से लैंडस्लाइड भी जगह-जगह हुई है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यातायात प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ के लिए निकले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के कारण मंदाकिनी और अलकनंदा नदी उफान पर है। उस पर बारिश के कारण 4 राज्य मार्ग और 10 संपर्क मार्ग बंद है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई को भी उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है जिसके कारण केदारनाथ यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।
मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। बता दे कि उत्तराखंड में हर साल बारिश में है मेघ तांडव देखने को मिलता है। यहां भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ता है।
मौसम विभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उसके बाद यहां पर एनडीआरएफ सेना और पीडब्ल्यूडी विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और लोगों की मदद करने के लिए उनके संपर्क में बने हुए हैं। मंगलवार को उत्तराखंड में गंगोत्री राजमार्ग पर मलबा गिरने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हुए। ऐसे में और दुर्घटना ना बने इसके लिए केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।