- ख़बरें
- January 2, 2024
- No Comment
- 1 minute read
Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति फाइनल, केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीर; आप भी देखें
Ram Mandir: अयोध्या में इसी महीने 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित होगा। इसमें पीएम…
Ram Mandir: अयोध्या में इसी महीने 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए अयोध्या में प्रशासन और सरकार तैयारियों में जुट गई है। दूसरी ओर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन मूर्तियों में से एक का चयन होने वाला था। अब उसका चयन कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी है।
अरुण योगीराज की तस्वीर हुई फाइनल!
केंद्रीय मंत्री ने एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि अरुण योगीराज द्वारा साकार की गई भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की प्रतिमा अयोध्या में स्थापित की जाएगी। उन्होंने पोस्ट किया, ‘अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति के चयन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हमारे देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी।’
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये तस्वीर उन्होंने गलती से शेयर कर दी है, जिसके बाद वायरल हो रही है। इसके लिए योगीराज अरुण के एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया जा रहा है, जिसमें बिल्कुल ऐसी ही तस्वीर दिखाई दे रही है।
चंपत राय ने की अनुरोध
Ram Mandir: दूसरी ओर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक हफ्ता पहले ही आयोजकों ने एक जनवरी से पूजित ‘अक्षत’ (चावल, हल्दी और घी का मिश्रण) का वितरण शुरू कर दिया, जो 15 जनवरी तक जारी रहेगा। महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर की जाएगी। उन्होंने देशभर के लोगों से इस अवसर को उत्सव के रूप में मानने का अनुरोध किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लोगों से अपील की थी कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दिन को ‘दीपावली’ के तौर पर मनाए। अपने घरों में विशेष दीपक जलाएं।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया, "अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति के चयन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हमारे देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी।"
(फोटो सोर्स: केंद्रीय मंत्री… pic.twitter.com/NZWWhoJwV8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2024