- अंतरराष्ट्रीय
- July 4, 2023
- No Comment
- 1 minute read
अमेरिका में शूटआउट, फिलाडेल्फिया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत
अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिका के इंडिपेंडेंस डे के 1 दिन पहले यह घटना घटी है।…
अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिका के इंडिपेंडेंस डे के 1 दिन पहले यह घटना घटी है। 8 लोगों को इस घटना में गोली लगी थी जिसमें से 4 की मौत हो गई। फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है।

फायरिंग के यह घटना पेंसिलवेनिया काउंटी के फिलाडेल्फिया में हुई। एक बंदूकधारी व्यक्ति ने यहां खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जानकारी के अनुसार हमलावर ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था। उसके पास हैंड गन, राइफल और कई मैगजीन भी बरामद हुए।
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तब भी हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। इस फायरिंग की घटना में आठ लोगों को गोली लगी थी जिसमें से 2 बच्चे और 2 वयस्क की घटनास्थल पर मौत हुई जबकि अन्य घायल लोगों को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया।
अमेरिका में यह पहली बार नहीं है जब फायरिंग की घटना हुई हो पिछले कुछ महीनों में फायरिंग की 5 घटनाएं अमेरिका में घट चुकी है। 18 जुलाई को भी इंडियाना में फायरिंग हुई थी जिसमें 3 लोगों ने अपनी जान गवाई।