दोपहर में खाना खाने के बाद सोने से होते हैं कई नुकसान, जानें क्या करना चाहिए

कई लोगों को दोपहर के भोजन के बाद 2-3 घंटे सोने की आदत होती है। खासकर जब लोग दोपहर में…

कई लोगों को दोपहर के भोजन के बाद 2-3 घंटे सोने की आदत होती है। खासकर जब लोग दोपहर में स्वादिष्ट खाना खाते हैं तो खाने के बाद लोगों को नींद आने लगती है। वे 2 घंटे तक आराम से सो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार लोगों की यह आदत बहुत बुरी होती है? क्या इस आदत से कोई व्यक्ति बीमार हो सकता है? आयुर्वेद के अनुसार दोपहर के भोजन के बाद कभी नहीं सोना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत और शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

There are many disadvantages of sleeping after eating food in the afternoon, know what should be done

दोपहर के भोजन के बाद सो जाने से शरीर में वसा और पानी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है। दोपहर में सोने की आदत मेटाबॉलिज्म को कमजोर करती है। इससे मधुमेह, मोटापा, वजन बढ़ना और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, जो लोग दिन में बहुत अधिक शारीरिक श्रम करते हैं अथवा बुजुर्ग और बच्चे दोपहर में 48 मिनट तक सो सकते हैं।

खाना खाने के बाद 100 कदम चलें

आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद सोने की बजाय 15 मिनट तक वज्रासन में बैठना चाहिए, क्योंकि इससे खाना तेजी से पचता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। वज्रासन में बैठने से आपको एसिडिटी, अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। अगर आप वज्रासन में नहीं बैठ सकते तो खाना खाने के बाद 100 कदम चलना चाहिए। खाने के तुरंत बाद आपको कोई भी भारी व्यायाम नहीं करना चाहिए।

Related post

किसी को सोने से डर, तो किसी को शीशा देखने का खौफ, जानें ऐसे ही अजीबोगरीब फोबिया के बारे में

किसी को सोने से डर, तो किसी को शीशा…

कई ऐसी अजीबोगरीब फोबिया होती है, जिनको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि आखिरकार कोई व्यक्ति इन चीजों से कैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *