- मनोरंजन
- August 18, 2023
- No Comment
- 1 minute read
‘वेलकम 3 की रिलीज डेट का ऐलान, स्टारकास्ट में हुआ बड़ा बदलाव, अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे ये कलाकार
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘वेलकम’ के तीसरे सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म के…
![]()
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘वेलकम’ के तीसरे सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म के दो सीक्वल बन चुके हैं और अब ‘वेलकम 3’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म की स्टारकास्ट का भी खुलासा हो गया है। चर्चा है कि ‘वेलकम 3’ में अक्षय कुमार एक बार फिर नजर आएंगे। इसके अलावा ‘वेलकम 3’ में कई नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है।
‘वेलकम 3’ को लेकर जानकारी सामने आई है कि फिरोज नाडियाडवाला ने ‘वेलकम 3’ के लिए क्रिसमस 2024 की बुकिंग की है। इस सीक्वल का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ होगा। फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया है। खास बात यह है कि वेलकम भी साल 2007 में क्रिसमस पर रिलीज हुई थी।
ऐसी भी चर्चा है कि फिल्म में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज की भी एंट्री हो गई है। साथ ही यह भी कंफर्म हो गया है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार की भी वापसी होगी। हालांकि, ‘वेलकम 3’ में अनिल कपूर और नाना पाटेकर नहीं होंगे और उनकी जगह संजय दत्त और अरशद वारसी होंगे।
‘वेलकम 3’ का निर्देशन अहमद खान करेंगे
वेलकम और वेलकम बैक का निर्देशन अनीश बासमी ने किया था। लेकिन ‘वेलकम 3’ का निर्देशन अहमद खान करेंगे। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट, स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन वे जल्द ही ऐसा कर सकते हैं।