• Blog
  • July 24, 2023
  • No Comment
  • 2 minutes read

यमुना ने धारण किया रौद्र रूप, दिल्ली में बढ़ गया बाढ़ का खतरा, पूल कर दिया बंद

राजधानी दिल्ली में बारिश और यमुना का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बन गया है. दिल्ली में पुराना पूल बंद…

राजधानी दिल्ली में बारिश और यमुना का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बन गया है. दिल्ली में पुराना पूल बंद कर दिया गया है. यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है. पिछली बार यमुना में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों को बंद करना पड़ा था और दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ा था. लेकिन एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और दिल्ली सरकार ने पिछली समस्या से सीख लेते हुए सभी जल संयंत्रों की दीवारें ऊंची कर दी हैं.

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली के बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को वजीराबाद जल संयंत्र का दौरा किया। पिछली बार ट्रीटमेंट प्लांट में यमुना का पानी घुसने के कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करना पड़ा था। भारद्वाज ने कहा कि एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है. फिलहाल यमुना का जलस्तर 206 मीटर से ऊपर है. जो खतरे के निशान से ऊपर है. जानकारी के मुताबिक 2 लाख क्यूसेक से ज्यादा क्षमता वाले हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है.

दिल्ली सरकार की तैयारी

यहां बता दें कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. रविवार रात आठ बजे यमुना का जलस्तर 206 मीटर 37 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार का कहना है कि उन सभी जगहों पर निगरानी की जा रही है जहां सबसे पहले पानी यमुना से निकलकर दिल्ली की सड़कों पर आया था. उन जगहों पर ऐसी व्यवस्था की गई है जैसे दीवार बनाकर या अन्य व्यवस्था करके ताकि इस बार पानी बाहर निकलकर सड़कों पर न आ सके. इस काम को करने के लिए सरकार ने 60 अलगअलग टीमें बनाई हैं. जो दिल्ली में इन जगहों पर निगरानी रख रही है. जहां से पहले पानी निकलकर दिल्ली की सड़कों पर आ जाता था.

Related post

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win…

The Latest Situs Spaceman Slot Gacor, It’s Easiest to Win the Jackpot The Situs Spaceman Slot https://orleanshouseofpizza.com/ is the best choice for…

Как выбрать посуду для кухни: советы и рецепты Анны…

Анна Петрова делится рецептами для каждого В этом материале речь пойдет о Анне Петровой — блогере и писателе, чьи кулинарные рецепты…

Анна Петрова: от первых шагов до популярного блога о…

Успех блога Анны Петровой: как стать популярным блогером о еде и посуде Анна Петрова — известная блогер и автор статей, посвятившая…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *