- ख़बरें
- July 10, 2023
- No Comment
- 1 minute read
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर तीसरे दिन भी रोक जारी, अब तक 80,000 से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर तीसरे दिन भी रोक जारी है। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर यात्रा…
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर तीसरे दिन भी रोक जारी है। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर यात्रा को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को निलंबित करने का फैसला लिया है। जैसे ही मौसम सही होगा यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम के चलते शुक्रवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई थी, क्योंकि कश्मीर के कई हिस्से भारी बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्ग की यात्राएं निलंबित की गई है।
अब तक कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन?
किसी भी तीर्थयात्री को गुफा में प्रवेश करने की अनुमति नही दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। मौसम के ठीक होते ही यात्रा फिर शुरू कर दी जाएगी, जबकि इससे पहले यानी कि गुरुवार को कुल 17,202 यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर मे दर्शन किए थे। सूत्रों के अनुसार, अब तक दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 84,768 हो गई है।
कब शुरू हुई थी यात्रा और कब होगी संपन्न?
गौरतलब है कि 30 जून से शुरू हुई यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। 30 जून को यात्रियों के पहले जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था।