भारत सरकार का बड़ा फैसला, पहलवानों के कड़े विरोध के बाद कुश्ती संघ को किया निलंबित

भारत सरकार का बड़ा फैसला-केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। कुश्ती संघ के चुनाव के…

भारत सरकार का बड़ा फैसला, पहलवानों के कड़े विरोध के बाद कुश्ती संघ को किया निलंबित

भारत सरकार का बड़ा फैसला-केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। कुश्ती संघ के चुनाव के बाद चुनी गई नई कार्यकारिणी के खिलाफ सरकार ने रविवार (24 दिसंबर) को बड़ा फैसला लिया। बता दें कि पहलवान बजरंग पूनिया ने खेल मंत्रालय के इस निर्णय का स्वागत किया। चुनाव के बाद अध्यक्ष बने संजय सिंह के खिलाफ बजरंग पुनिया ने अपना पद्म श्री अवॉर्ड वापस कर दिया था। बजरंग पुनिया ने कुश्ती संघ के निलंबन के बाद कहा कि वह सम्मान वापस ग्रहण करेंगे।

बजरंग ने सरकार के इस निर्णय पर कहा, ‘यह सही निर्णय लिया गया है। हमारी बहन-बेटियों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके खिलाफ संबंधित लोगों को पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए। कई इल्जाम हमारे ऊपर लगाए गए। राजनीति भी की गई। हम जब पदक जीतते हैं तो देश के होते हैं। कभी भी हम खिलाड़ी जात-पात नहीं देखते। एक थाली में एक साथ खाते हैं।’

खेल संघ खिलाड़ियों के लिए होनी चाहिएः बजरंग

बजरंग पुनिया ने कहा, ‘जो संघ बनाई जाती है वह खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई जाती है, ना कि खिलाड़ियों को परेशान करने के लिए। हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। हर राज्य में बृजभूषण शरण सिंह ने अपने लोग रखे हैं। हमारी सच्चाई नहीं दिखाई गई। किसी तरह हम राजनीति से नहीं जुड़े थे। हमारा साथ विपक्ष ने दिया। हमने सरकार के लोगों को भी साथ देने के लिए कहा था। तब किसी ने साथ नहीं दिया। महिला सांसदों को खत भी लिखा था, किन्तुं किसी ने साथ नहीं दिया।’

हमें देशद्रोही तक कहा गयाः बजरंग

बजरंग पुनिया ने कहा, ‘अपने तिरंगे के लिए हम खून-पसीना बहाते हैं। उन्होंने कहा- कोई भी सैनिकों और खिलाड़ियों से ज्यादा मेहनत नहीं करता। हमें देशद्रोही कहा गया। हम ऐसे नहीं हैं। हमें जीतने पर पुरस्कार मिला। उसे हम वापस ले सकते हैं। हम वापस सम्मान ग्रहण करेंगे। लेकिन अभी साक्षी के संन्यास से लौटने पर कुछ नहीं कह सकता।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *