- ख़बरें
- June 15, 2023
- No Comment
- 1 minute read
जबरदस्त कहर बरपा रहा ‘बिपरजॉय’, कच्छ से जामनगर तक जानें कहां कैसा है हालात
चक्रवात बिपरजॉय ने लैंडफॉल करना शुरू कर दिया है। यह तूफान 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़…
चक्रवात बिपरजॉय ने लैंडफॉल करना शुरू कर दिया है। यह तूफान 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में बिपरजॉय जखौ बंदरगाह से 50 किमी दूर है। बिपोरजॉय का कच्छ समेत गुजरात के कई जिलों में गंभीर असर हो रहा है। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं तो कहीं पेट्रोल पंपों के छप्पर उड़ने लगे हैं।

पेट्रोल पंप के छत उड़ गए
जेतलसर जंक्शन पर तेज हवा के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इमारत पर पेड़ गिरने से इमारत की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं। छत और होर्डिंग भी कई जगह गिर गए हैं। चक्रवात बिपरजॉय ने नलियाना जखौ को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेज हवा के कारण एक पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त हो गया है। पेट्रोल पंपों के छप्पर उड़ गए हैं।
कच्छ के मांडवी में भारी नुकसान
कच्छ में बिपरजॉय का लैंडफॉल शुरू हो गया है। हर जगह पेड़ उखड़ गए हैं। मांडवी सहित कई तालुकों में सरकारी कार्यालय के छप्पर उड़ गए हैं। द्वारका के टंकरिया गांव में 100 साल पुराना अंबाली का पेड़ गिर गया। तूफान का असर कल्याणपुर तालुका के टंकरिया में देखा गया। इस पेड़ के गिरने की घटना कैमरे में कैद हो गई है।