- ख़बरें
- October 6, 2023
- No Comment
- 1 minute read
सिक्किम में बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, 22 जवानों समेत कुल 102 लोग लापता
सिक्किम में बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, 22 जवानों समेत कुल 102 लोग लापता सिक्किम में बादल फटने…
सिक्किम में बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, 22 जवानों समेत कुल 102 लोग लापता
सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण तबाही का दौर जारी है। मरने वालों की संख्या बढ़ोतरी हो गई है। अब तक 10 लोगों की मौत की खबर मिली थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 14 हो गई है। तो दूसरी तरफ सेना के 22 जवानों समेत कुल 102 लोग लापता हैं। बादल फटने के कारण आई बाढ़ से गंगटोक में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं और 22 लोग लापता है। तो वहीं मंगन में भी 4 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही 16 लोग लापता हैं। पाक्योंग में भी 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 59 लोग एवं 23 आर्मी के जवान लापता है और 21 लोग लापता हुए है। हालांकि बाढ़ के कारण नामची में किसी की भी मौत नहीं हुई है लेकिन 5 लोग लापता हुए हैं।
बादल फटने एवं बाढ़ के कारण 26 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं बाढ़ से 22,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1000 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है। भारतीय सेना एवं NDRF सर्च ऑपरेशन चला रही है तो वहीं प्रभावित क्षेत्रो में बहु-एजेंसी सर्च एवं राहत बचाव अभियान जारी है। जबकि वायु सेना स्टैंडबाय पर है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए NDRF की अधिक टीमें सिक्किम भेजी जाएगी।
आर्मी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
आर्मी की तरफ से बाढ़ के बिगड़ते हालातों को देखते हुए अपनों को तलाश रहे लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिस पर आप संपर्क कर के जानकारी पा सकते है। आप ईस्ट सिक्किम आर्मी के 8756991895 एवं नॉर्थ सिक्किम आर्मी के 8750887741 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। तो वहीं 7588302011 पर लापता जवानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए यह नंबर जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस आपदा के कारण देशभर से सिक्किम पहुंचे 3000 पर्यटक भी वहां फंसे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ के कारण 14 पुल भी बह गए हैं और काफी नुकसान भी हुआ है।