देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बेहद जल्द रेसलर John Cena के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर हमेशा से ही ऊंचाइयों पर रहा है। वहीं ये अमेजॉन प्राइम पर अपनी स्पाई…

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर हमेशा से ही ऊंचाइयों पर रहा है। वहीं ये अमेजॉन प्राइम पर अपनी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के साथ ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। मौजूदा समय में एक्ट्रेस इस सीरीज के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। वहीं शो के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस ने अमेजन स्टूडियो के साथ एक और सफल डील कर ली है। अभिनेत्री ने रेसलर एक्टर जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हॉलीवुड ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ साइन की है।

Priyanka Chopra and John Cena

WWE से ताल्लुक रहने वाले जॉन सीना को भला कौन नही जानता। इन्होंने हाल में ट्विटर के माध्यम से न्यूज आर्टिकल को साझा करते हुए अपनी खास फिल्म की अनाउंसमेंट भी की है। उन्होंने लिखा कि ऐसी ड्रीम टीम बनाने के लिए अमेजॉन स्टूडियो को बेहद धन्यवाद। इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ पर काम करने के अलावा न्यूएस्ट कास्ट मेंबर और वर्ल्ड फेमस प्रियंका चोपड़ा का वेलकम करने के लिए वो काफी उत्साहित है।

प्रियंका ने जॉन सीना का आभार जताया

देसी गर्ल ने जॉन सीना के ट्वीट के जवाब में लिखा कि ‘वार्म वेलकम के लिए बेहद धन्यवाद जॉन सीना। अब वो सेट पर आने का और इंतजार नहीं कर सकती, तो चलिए चलते हैं। वहीं बता दें कि देशी गर्ल अभिनीत फिल्म मई में फ्लोर पर आएगी। इसका डायरेक्शन इल्या नायशुल्लर करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक के जरिए हुई है। हालांकि फिल्म के प्लॉट को मौजूदा समय में सीक्रेट रखा गया है।

प्रियंका चोपड़ा मौजूदा फिल्मी प्रोजेक्ट

हॉलीवुड के फिल्मी प्रोजेक्ट के अलावा प्रियंका के पास बॉलीवुड के इक्का-दुक्का फिल्मी प्रोजेक्ट भी मौजूद है। जिसमें डायरेक्टर फरहान अख्तर की हिंदी फिल्म ‘जी ले जरा’ भी शामिल है। इस फिल्म में आपको तीन बड़ी अभिनेत्रियों का शानदार अभिनय देखने को मिलेगा। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगी।

Related post

सेल्फी लेने के फिराक में शख्स ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कर दी ऐसी हरकत, वायरल हो रहा वीडियो

सेल्फी लेने के फिराक में शख्स ने प्रियंका चोपड़ा…

दिल्ली में शनिवार को काफी धूमधाम सेअभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई आप सांसद राघव चड्ढा के साथ हो गई। वहीं परिणीति…
मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 11 कैरेट डायमंड नेकलेस, कीमत करोड़ों में नहीं, अरबों में

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 11 कैरेट…

मेट गाला 2023 शुरू हो गया है और दुनिया भर के सितारे रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेर रहे…
प्रियंका चोपड़ा ने इस चीज की तस्करी करने को लेकर फैंस से मांगी राय, वायरल हो रही फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने इस चीज की तस्करी करने को…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा के बारे में भला कौन नहीं जानता है। आजकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *