13 जुलाई का दिन भारत के लिए होगा बेहद खास, चंद्रयान-3 होगा लॉन्च, जानें इसकी खासियत

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो ने बड़ा ऐलान किया है। इसरो ने चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तारीख की पुष्टि…

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो ने बड़ा ऐलान किया है। इसरो ने चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तारीख की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि चंद्रयान-3 का रॉकेट 13 जुलाई भारत के स्थानीय समय अनुसार दोपहर को 2:30 बजे लांच होगा। इस बार चंद्रयान-3 का फोकस चंद्र की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर होगा।

मिशन चंद्रयान 3 अंतिम चरणों में होगा। 13 जुलाई से पहले चंद्रयान-3 का सारा काम खत्म हो जाएगा और 13 तारीख को चंद्रयान को लांच किया जाएगा। भारत के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी होगी।

July 13 will be a very special day for India, Chandrayaan-3 will be launched, know its specialty

मिशन चंद्रयान-3 की खासियत

चंद्रयान-3 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लांच होगा। इसरो के अधिकारियों के अनुसार चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 का ही प्रोजेक्ट है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। इसमें लैंडर और रोवर भी होंगे। इसका फोकस चंद्र की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर रहेगा। बता दें कि चंद्रयान-2 जिन वजह से चंद्र की सतह पर उतरने में असफल हुआ था, उसे चंद्रयान-3 में सुधार लिया गया है।

चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर के दुर्घटनाग्रस्त होने के 4 साल के बाद चंद्रयान-3 लांच करने की घोषणा की गई है। चंद्रयान-3 जुलाई में श्रीहरिकोटा से लांच किया जाएगा। चंद्रयान-3 भी उसी जगह पर उतरेगा, जिसे डार्क साइड ऑफ मून कहते हैं। चंद्रमा का यह हिस्सा पृथ्वी के सामने कभी नहीं आता।

चंद्रयान-3 में रोवर का वजन 26 किलो है। चंद्रयान-3 का कुल वजन 13900 किलो है। जिसमें प्रणोदक मॉड्यूलर का वजन 2148 किलो है। जो चंद्रयान-3 कैलेंडर और रोवरको चंद्र की कक्षा में ले जाएगा।

Related post

चंद्रयान-3: रोवर ‘प्रज्ञान’ के सामने आई बड़ी चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे पार की बाधा

चंद्रयान-3: रोवर ‘प्रज्ञान’ के सामने आई बड़ी चुनौती, वैज्ञानिकों…

इसरो का मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर अपना काम कर रहा है। 23 अगस्त को लैंडिंग के बाद, प्रज्ञान रोवर…
‘चंद्रयान 3’ की पूरी दुनिया में हो रही तारीफ, चीन ने अभियान को कमतर दिखाने की कोशिश की

‘चंद्रयान 3’ की पूरी दुनिया में हो रही तारीफ,…

भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों की कतार में शामिल हो गया है। बुधवार को भारत के…
23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का चंद्रयान एक साथ पहुंचेगी चंद्र पर

23 अगस्त बनेगा ऐतिहासिक दिन, भारत और रूस का…

23 अगस्त 2023 यह तारीख मात्र भारत के लिए नहीं लेकिन दुनिया भर के देशों के लिए खास रहने वाली है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *