- ख़बरें
- June 9, 2023
- No Comment
- 1 minute read
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, भारत के नजदीक पहुंचा चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग ने अरब सागर में स्थित चक्रवात की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान का नाम…
मौसम विभाग ने अरब सागर में स्थित चक्रवात की स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान का नाम बिपरजॉय है और वह धीरे-धीरे भारत की तरफ आगे बढ़ रहा है। हवामान विभाग का कहना है कि इस चक्रवात की चपेट में भारत के 4 राज्य आ सकते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा खतरा गुजरात को है। इसके साथ ही महाराष्ट्र कर्नाटक और गोवा को भी यह चक्रवाती तूफान प्रभावित कर सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में यह तूफान और तेज हो सकता है। तूफान का संकट देखते हुए गुजरात सहित चार राज्यों के तटीय क्षेत्रों में टीमों को तैनात कर दिया गया है साथ ही आपदा प्रबंधन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और मछुआरों को गहरे समंदर से वापस लौट आने को कहा गया है। चक्रवाती तूफान मध्य अरब सागर से उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान के चलते भारत के तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस तूफान के चलते हैं 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात की सबसे ज्यादा असर 10 से 12 जून के बीच देखने को मिलेगी। इस दौरान हवा की गति 45 से 55 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है। साथी तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। तूफान की वजह से सभी बंदरगाह को सूचना दे दी गई है और चेतावनी संदेश जारी किया है