अक्षय की ‘ओएमजी 2’ का मोस्ट अवेटेड फर्स्ट सॉन्ग ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज, शिव भक्ति में लीन दिखे पंकज त्रिपाठी

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।…

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब उनका इंतजार खत्म हो रहा है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का एक भावपूर्ण गाना रिलीज किया है। ‘ऊंची ऊंची वादी’ गाना फिल्म का असल में फर्स्ट ट्रैक है। इसके सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही मानों तहलका मच गया है। ये गाना भगवान शिव पर विश्वास रखने की गुजारिश करता है। इसमें पंकज त्रिपाठी अक्षय कुमार और यामी गौतम नजर आ रहे हैं।

Most awaited first song 'Oonchi Oonchi Vaadi' of Akshay's 'OMG 2' released, Pankaj Tripathi seen engrossed in Shiva devotion

फैंस को पसंद आ रहा गाना

रिलीज होते ही ये सॉन्ग सबकी जुबान पर चढ़ गया। फैंस खुद को भक्ति भाव में लीन महसूस करने लगे। पॉपुलर सिंगर हंसराज रघुवंशी द्वारा यह गीत गाए गए। वहीं इस गाने के बोल कबीर शुक्ला, हंसराज रघुवंशी ने लिखे हैं। गाने में पंकज त्रिपाठी महादेव की भक्ति में एकदम लीन नजर आ रहे हैं। ये गाना पंकज ने त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। जिस पर फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

अक्षय ने गाने को लेकर शेयर की पोस्ट

‘ओएमजी 2’ को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट मिल रहे है। इसी कड़ी में आपको बता दे कि गाने का टीजर 17 जुलाई को रिलीज हुआ था। इसके बाद से फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार में थे। वहीं अक्षय कुमार के इस गाने को रिलीज होने की अधिकारिक जानकारी दी इंस्ट्रा के जरिए शेयर की थी। गाने के वीडियो में फिल्म की कहानी का आधार की झलक भी देखने को मिलती है।

वकील का किरदार निभाएंगी यामी

अक्षय अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2’ में अभिनेता भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं पंकज त्रिपाठी का किरदार कांति शरण के शख्स के रूप में होगा, जो कि शिवभक्त है। अक्षय और पंकज के अलावा फिल्म में यामी गौतम एक वकील का किरदार निभाती नजर आएगी। टीजर देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी कुछ ऐसी बुनी हुई है, जिसमें एक शिवक्त को भगवान शिव एक बड़ी त्रासदी से बचाने में मदद करते है।

Related post

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, एक्टर ने बताया कब रिलीज हो रही है उनकी फिल्म

अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, एक्टर ने…

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2’ आजकल लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं फिल्म की रिलीज को लेकर मौजूदा समय…
सीमा हैदर के वकील ने अक्षय कुमार को बताया केनेडियन, अदनान सामी को लेकर दिया यह तर्क

सीमा हैदर के वकील ने अक्षय कुमार को बताया…

पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ जब से भारत आई है, तब से देश में भूचाल…
11 अगस्त को तीन सुपरहिट फिल्मों की होगी काटें की टक्कर, एक ही दिन में दस्तक देगी ये बड़ी फिल्में

11 अगस्त को तीन सुपरहिट फिल्मों की होगी काटें…

11 अगस्त 2023 का दिन दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक साबित हो सकता है। इस दिन सिनेमाघरों में एक-दो नहीं बल्कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *