राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे, 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर गुजरेंगे

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले साल 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत…

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले साल 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत मणिपुर से होगी और मुंबई तक पहुंचेगी। बता दें, इस साल मणिपुर में दो महिलाओं के साथ निर्ममता की घटना ने काफी जोर पकड़ी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने राज्य का दौरा भी किया था। अब वे न्याय यात्रा की शुरुआत यहीं से करेंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 14 राज्यों से होकर ये यात्रा होगी। मणिपुर से शुरुआत होगी और मुंबई में समाप्त होगी।” जयराम रमेश ने कहा, “ये यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ये आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए यात्रा होगी।”

नागपुर में गुरुवार को महारैली का आयोजन

वहीं, जयराम रमेश ने कहा, ” कल यानी गुरुवार को कांग्रेस की स्थापना दिवस है और इसके मद्देनजर नागपुर में ‘हैं तैयार हम’ एक महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें कांग्रेस के सभी राज्यों के नेता और कार्यक्रता मौजूद रहेंगे।”

भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना था, साथ मिलकर देश को मज़बूत करना था। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 12 राज्यों से होकर गुजरते हुए और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई। यात्रा 136 दिनों का रहा और इसमें लगभग 4000+ किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस दौरान कई दिग्गज हस्तियों ने राहुल गांधी को समर्थन देने पहुंचे।

बस और पैदल दोनों यात्रा भी करेंगेः केसी वेणुगोपाल

भारत न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, ” ये यात्रा 14 जनवरी से इंफाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। ये यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। इसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल होंगे। ये बस यात्रा होगी लेकिन हम पैदल यात्रा भी करेंगे। भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य-सबके लिए न्याय चाहिए है।”

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *