हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट, लगातार नीचे जा रहा पारा; धुंध ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट- हरियाणा और पंजाब में पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर साफ दिखाई दे रहा…

हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट- हरियाणा और पंजाब में पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां लगातार तापमान नीचे जा रहा है, जिसके कारण सर्दी बढ़ती जा रही है। लोगों को शीतलहर ने सर्दी में ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। वहीं सड़कों पर धुंध की सफेद चादर भी दिखाई दे रही है। जिसके कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दोनों ही प्रदेशों में सर्दी का सितम अभी और बढ़ने वाला है।

पंजाब में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को पंजाब में धुंध के साथ-साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटियाला, अमृतसर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला और जालंधर में घनी धुंध पड़ सकती है। बता दें कि इसके अलावा पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है। तो वहीं लुधियाना का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सबसे कम दर्ज किया गया था। बता दें कि लुधियाना का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबक, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा में बारिश से तापमान में होगी गिरावट

हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट- शनिवार को हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अगर बूंदाबांदी होती है तो इसका प्रभाव तापमान पर दिखाई दे सकता है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस एवं फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। वहीं एक बार फिर हरियाणा के शहरों में प्रदूषण लेवल बढ़ गया है। प्रदेश के 6 शहरों की हवा बहुत ही खराब श्रेणी की दर्ज की गई है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *