- ख़बरें
- June 9, 2023
- No Comment
- 1 minute read
घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां पर 14 साल…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां पर 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। यह घटना इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके में बुधवार को घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर हथोड़ा मार कर हत्या कर दी। लेकिन आरोपी का इतने से मन नहीं भरा, तो उसने हत्या के बाद उसे घर मे फांसी के फंदे पर लटका दिया।
पीड़िता की मां ने आरोपी को घर से भागते देखा
पीड़िता की मां का कहना है कि मेरी बेटी 10वीं में पढ़ती थी और वह बुधवार को दोपहर से घर में अकेली थी। जब मैं काम से घर लौटी, तो अचानक घर लौटने पर मैनें देखा, कि मेरे घर के पड़ोस में रहने वाला लड़का मेरे घर के अंदर है, जो मेरे आने पर घर से भाग गया। जब मैंने अंदर जाकर देखा, तो मेरी बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त हो रखे थे।
इस घटना के बाद लोग दहशत में
पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता ने बेटी का दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप शाहिद नाम के युवक पर लगाया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने शाहिद के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी शाहिद की तलाश में जुटी हुई है।
लव जेहाद की इलाके में चर्चा
पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो उसमें यह सामने आया कि गैर धर्म के लड़के से दोस्ती को लेकर परिजनों में कई बार आपत्ति भी की थी, जिसको लेकर एक बार बड़ा विवाद भी हुआ था। लेकिन जब भी लड़की और लड़के एक दूसरे से छुपकर मिलते थे, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने भी कई बार विरोध किया था। वहीं लड़की का मामला होने के कारण कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इस घटना के बाद से तकरोही इलाके के लोग दहशत में हैं क्योंकि घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ रेप और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।