• Blog
  • January 3, 2023
  • No Comment
  • 1 minute read

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकियां 

शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध करना पड़ गया भारी   शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध- अपने…

शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध करना पड़ गया भारी

 

शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध- अपने ऊपर चल रहे विवादों के कारण शाहरुख खान की फिल्म पठान एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। शाहरुख खान की फिल्म पठान पर टिप्पणी करना द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को भारी पड़ गया। पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने पर की गई टिप्पणी के बाद विवेक अग्निहोत्री और उनके पूरे परिवार को सोशल मीडिया पर भद्दी भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट की स्क्रीनशॉट लेकर अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है जिसमें उन्हें और उनके पूरे परिवार को गंदी गंदी गालियां दी जा रही है तथा जान से मारने की धमकियां भी मिल रही है। दरअसल पिछले जन्म विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने पर टिप्पणी की थी जिस पर उस समय काफी विवाद चल रहा था।

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान अपने गाने बेशर्म रंगों को लेकर कई दिनों से विवादों में घिरी हुई है। दरअसल इस गाने में दीपिका पादुकोण भंगवा की बिकनी पहनकर शाहरुख खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रही है। इस गाने के रिलीज होने के बाद कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई जिसके कारण उन्होंने फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया यहां तक कि इसे बाईकाट करने की भी मांग की गई।

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? अग्निहोत्री के किन बयानों के चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और यह धमकियां कहां से मिल रही हैं?

 

विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी –

शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध- हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने टि्वटर हैंडल से कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किए हैं जिनमें उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘मैं तुझे ढूंढ रहा हूं तेरे घर में घुसकर तेरा भेजा उड़ा दूंगा।’ तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी बेटी और उनके परिवार को लेकर गंदे गंदे अब शब्दों का प्रयोग किया और अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियां दी।

पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने को लेकर किया था यह कमेंट –

 पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकनी पहनने पर विवेक अग्निहोत्री ने इस गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था। आरोप लगाते हुए उन्होंने ट्वीट किया था कि धर्मनिरपेक्ष लोग इस गाने को ना देखें।

विवेक अग्निहोत्री को स्क्रीन के कारण सोशल मीडिया प्रभारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

द कश्मीर फाइल से फेमस हुए थे विवेक अग्निहोत्री –

शाहरुख खान की पठान फिल्म का विरोध-  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी हिंदुओं के ऊपर किए गए अत्याचारों को लेकर द कश्मीर फाइल्स नाम से फिल्म बनाई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर गजब की उपलब्धि प्राप्त की। इस फिल्म के डायरेक्शन के बाद विवेक अग्निहोत्री काफी लोकप्रिय हो गए।

फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज अभिनेता भी नजर आए थे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *