- अंतरराष्ट्रीय
- June 24, 2023
- No Comment
- 1 minute read
कोरोना के बाद दुनिया पर नए जानलेवा वायरस का खतरा, WHO ने जारी किया अलर्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर टेड्रोस अदनोम ने दुनिया भर के देशों के लिए चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ का…
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर टेड्रोस अदनोम ने दुनिया भर के देशों के लिए चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मौसम जरूरत से ज्यादा गर्म होने के कारण गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ चुका है। ऐसे में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैल सकती है।
अल नीनो का प्रभाव
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अलनीनो की 4 साल बाद वापसी हो रही है जिसके वजह से दुनिया भर में बेहद गर्म वातावरण होगा। अलनीनो उष्णकटिबंधीय प्रशांत में समुद्री तापमान और वायुमंडल की परिस्थिति में आए बदलाव को कहा गया है। यह बदलाव विश्व के मौसम को तहस-नहस कर देता है। इसे क्या चलते बीमारियां फैलने का भी खतरा बताया गया है।
वायरस फैलाते मच्छर तेजी से बढ़ेंगे
इस वायरस को तेजी से फैलाते मच्छर गर्म मौसम में ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। अलनीनो के चलते दुनिया भर के देश में तापमान बढ़ेगा और इसके साथ ही वायरस फैलने का भी खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि साल की शुरुआत में पेरू देश में डेंगू के मामले इतने बढ़ गए थे कि उसे स्टेट इमरजेंसी घोषित करना पड़ा था।