8 अगस्त को अस्त होंगे शुक्र, मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए शुरू होंगे दु:ख के दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र भौतिक सुख-संपत्ति का कारक ग्रह है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में…

8 अगस्त को अस्त होंगे शुक्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र भौतिक सुख-संपत्ति का कारक ग्रह है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वे शाही जीवन जीते हैं। भौतिक सुखों के दाता शुक्र आज 7 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस गोचर के दूसरे दिन यानी 8 अगस्त को शुक्र कर्क राशि में अस्त हो जाएगा। शुक्र ग्रह का अस्त होना एक दुर्लभ घटना है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। शुक्र के अस्त होने से इस राशि के लोगों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।

मिथुन राशि

शुक्र के अस्त होने से मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में निराशा और संघर्ष आएगा। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। शुक्र के अस्त होने से रिश्तों के टूटने का भी योग बन रहा है। इस दौरान मिथुन राशि वालों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

शुक्र कर्क राशि के प्रथम भाव में गोचर करेगा जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए जहां तक ​​हो सके इस दौरान वाद-विवाद से बचें। क्योंकि ये स्थिति बड़ा रूप भी ले सकती है।

मकर राशि

शुक्र का अस्त होना मकर राशि वालों के लिए भी चुनौतियां लेकर आएगा। शुक्र ग्रह वक्री होकर मकर राशि के सातवें घर में अस्त हो जाएगा जिसके कारण मकर राशि वालों का वैवाहिक जीवन भी परेशानियों से प्रभावित हो सकता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि

शुक्र का अस्त होना मीन राशि वालों के लिए भी परेशानी भरा समय लेकर आएगा। इस दौरान प्रेम संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी से बेवफाई और ब्रेकअप जैसी समस्याएं भी आ सकती हैं। इस दौरान जितना हो सके वाद-विवाद से बचें।

Related post

3 राशि के जातकों का सबसे बुरा समय हुआ शुरू, मार्गी शनि के कष्टों से बचने के लिए करें ये उपाय

3 राशि के जातकों का सबसे बुरा समय हुआ…

ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, क्योंकि शनि कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। यही…
1 साल बाद 3 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य-मंगल की युति दिलाएगी हर तरफ से लाभ

1 साल बाद 3 राशियों के लिए शुरू होगा…

कभी-कभी ग्रहों के राशि परिवर्तन से विशेष संयोग या युति का निर्माण होता है। इस युति का प्रभाव राशि चक्र की…
दिवाली से पहले भर जाएगी इन 4 राशि वालों की तिजोरी, शुक्र और शनि के राशि परिवर्तन से नवंबर का महीना रहेगा लाभकारी

दिवाली से पहले भर जाएगी इन 4 राशि वालों…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवंबर माह की शुरुआत शुभ ग्रह गोचर के साथ हो रही है। नवंबर महीने की शुरुआत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *