- ख़बरें
- July 2, 2023
- No Comment
- 1 minute read
फ्रांस में कब थमेगा विरोध प्रदर्शन, चौथे दिन भी हिंसा जारी, 917 गिरफ्तार, 45,000 सैनिक तैनात
फ्रांस में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पेरिस समेत कई शहरों में…
फ्रांस में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पेरिस समेत कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। कई इमारतों में आग लगी हुई है। गाड़ियां जला दी गई हैं। ये हाल सिर्फ पेरिस का ही नहीं बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर के शहरों का भी है। अब तक 800 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
देश में आपातकाल की स्थिति है। अगर हालात नहीं सुधरे तो आपातकाल घोषित कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि फ्रांस में हालात 2005 के दंगों से भी बदतर हो सकते हैं। 17 साल के युवक की मौत के बाद पूरा देश हिंसा की आग में जल रहा है। हर तरफ डर है। फ्रांस में हर तरफ विरोध, गुस्सा, हिंसा और आगजनी का माहौल है। सोशल मीडिया जबरदस्त हंगामे और तबाही की तस्वीरों से भरा पड़ा है।
अधिकांश भाग आग की चपेट में
मंगलवार को पेरिस में शुरू हुआ प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गया है। हालात अब नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। हालात ये है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशनों को भी आग के हवाले कर दिया। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। पेरिस का अधिकांश भाग आग के हवाले कर दिया गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस पिछले 72 घंटों से जल रही है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है लेकिन स्थिति बरकरार है।
सरकार शांति की अपील कर रही
फ्रांसीसी सरकार ने बार-बार प्रदर्शनकारियों से शांत रहने की अपील की है, हालांकि प्रदर्शनकारी लगातार हिंसक हो रहे हैं। पूर्वी शहर स्ट्रासबर्ग में एक एप्पल स्टोर को शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट लिया गया, जबकि पर्सी के एक शॉपिंग मॉल में एक फास्ट-फूड आउटलेट में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने बंद दुकान में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।